BIGG BOSS:हम तुम एक बाथरूम में बंद हों...
बिग बॉस के घर में जोड़ियां बनना और बिगड़ना तो बड़ी आम बात है। लेकिन पिछले कुछ सीज़न में इन जोड़ियों ने बेशर्मी की सारी हदें पार की हैं। इस वजह से बिग बॉस को आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा है। बिग बॉस की जेल में नए लव बर्ड्स हैं गौतम गुलाटी और डिएंड्रा।
आने वाले एपिसोड के प्रीव्यू में दर्शकों को ये दिखा दिया गया कि गौतम को खींचते हुए डिएंड्रा बाथरूम की तरफ ले गईं और दरवाज़ा बंद कर लिया। अब ज़ाहिर सी बात है कि इसके आगे कुछ दर्शकों को देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन हद ये है कि ये प्रतिभागी खुद को लाइमलाइट में रखने के लिए अब कुछ भी कर रहे हैं। हालांकि इन पैंतरों से अब दर्शक भी ऊब चुके हैं। उन्होंने तनीषा - अरमान, गौहर -कुशाल, अश्मित - वीना सबको देखा है। मज़ेदार ये भी है कि इनमें से कोई जोड़ा अब साथ नहीं है।
पढ़िए: वीना मलिक का काला चिट्ठा, बिग बॉस में तोड़ दी थी हदें


Click it and Unblock the Notifications












