बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट की हुई अचानक हालत खराब, आनन-फानन में अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

Bigg Boss Fame Actor Raqesh Bapat Hospitalised: मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से पहचान बनाने वाले राकेश बापट के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर पता लगा है कि एक्टर हॉस्पिटलाइज्ड हैं। एक्टर के फैन अब उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
आपको बता दें राकेश बापट आखिरी बार बिग बॉस OTT में नजर आए थे। इस सीजन में उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने अपने रिश्ता का ऐलान भी किया था। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आते ही दोनों का रिश्ता कुछ ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया था और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं।
शमिता शेट्टी संग ब्रेकअप होने के बाद राकेश बापट स्पॉट होना कम हो गए और बस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ही कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई है, जिसे देखकर लग रहा है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें क्या हुआ है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस राकेश की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'अनुपमा' में एक्टिंग करके ही नहीं बल्कि इस काम से भी खूब कमाती हैं रुपाली गांगुली, चारो ओर से आता है पैसा
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। उन्हें 'तू आशिकी', 'बात हमारी पक्की है', 'कुबूल है' जैसे टीवी शोज में एक्टिंग करते नजर आ चुके हैं इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। वो तुम बिन, दिल विल प्यार व्यार, कुछ दिल ने कहा, कोई मेरे दिल में है, गिप्पी, Sarsenapati Hambirrao, जैसे फिल्मों में नजर आएं। यही नहीं, उन्होंने वेब सीरीज Assi Nabbe Poore Sau में भी काम किया है।
इसके अलावा राकेश बापट दो रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं। जिनमें- बिग बॉस OTT और नच बलिए शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नच बलिए शो में अपने पार्टनर के साथ पार्टिसिपेट किया जाता है और वो इस शो में अपनी एक्स वाइफ ऋद्धि डोगरा के साथ नजर आए थे। ऋद्धि और राकेश के रिलेशनशिप की बात करें तो काफी समय तक रिश्ते में रहने के बाद ऋद्धि और राकेश ने 29 मई 2011 में शादी कर ली थी लेकिन ये रिश्ता सात साल तक ही चल पाया और फिर 2019 में दोनों अलग हो गए।


Click it and Unblock the Notifications
