बिग बॉस फेम एक्टर ने लाउडस्पीकर से अजान पर कसा तंज- कहा, चारों तरफ आवाज आती है
मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर कई बार जानी मानी हस्तियों ने सवाल उठाया और तंज कसा है। उनका कहना रहता है कि वो इस आवाज से काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। कुछ समय पहले इसको लेकर मशहूर सिंगर सोनू निगम और गीतकार जावेद अख्तर ने भी ट्वीट किया था जो कि काफी वायरल हुआ था और उनको ट्रोल होना पड़ा था। लेकिन अब इसको लेकर एक और अभिनेता का ट्वीट सामने आया है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।
हम बात कर रहे हैं सलमान खान के शो बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी रहे प्रीतम सिंह की.. जिनका नाम अब इस मामले में सामने आया है। हाल ही में उन्होने मस्जिस से आती लाउडस्पीकर की अजान पर तंज सकते हुए एक ट्वीट किया है। प्रीतम सिंह ने लिखा है कि... 'समझने वाली बात है कि एक जगह पर चार मस्जिद हैं, इनसे पांच बजे अजान की आवाज आती है। बात ये है कि आपस में ही प्रतियोगिता चल रही है कि कौन कितनी जोर से अजान लगाएगा।
तनाव के बीच नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली का ट्वीट- अमिताभ बच्चन के लिए की प्रार्थना


Click it and Unblock the Notifications











