तनाव के बीच नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली का ट्वीट- अमिताभ बच्चन के लिए की प्रार्थना
काफी समय से भारत और नेपाल के बीच स्थितियां सामान्य नहीं है और कई तरह की बात सामने आ रही हैँ.. ये सब तब शुरु हुआ था जब भारत और चीन के बीच ठना छनी हो रही थी लेकिन नेपाल के प्रधानमंत्री ने के पी शर्मा ओली ने अब कुछ ऐसा कर दिया है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है और लगातार चर्चा में चल रहा है। दरअसल हाल ही में देश में फैले कोरोना संक्रमण के कारण सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनके परिवाक के कुछ सदस्य जैसे...
अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की कोविड19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसको लेकर नेपाल के पीएम न एक ट्वीट किया है। दरअसल उन्होने अमिताभ बच्चन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की है। नेपाल के पीएम के पी शर्मा ओली ने लिखा है कि.. ''मैं भारत के महान कलाकार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे जूनियर बच्चन को अच्छे स्वास्थ्य एवं शीघ्र ठीक होने की कामना कर रहा हूं।''
ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर साझा करते हुए विवेक ओबेरॉय ने मांगी ये दुआ- परिवार है कोरोना पॉजिटिव


Click it and Unblock the Notifications











