BIGG BOSS का न्यू ईयर सरप्राइज़, वापस आ रहे हैं कंट्रोवर्सी के माई-बाप!
डाएंड्रा कंट्रोवर्सी के साथ ही बिग बॉस के अच्छे दिन आ गए हैं। इतने दिन से टीआरपी को तरस रहा बिग बॉस आखिरकार टीआरपी रेटिंग में ऊपर आ गया है। ऐसे में कौन इस मौके को हाथ से जाने देगा। तो शो के निर्माता ने डिसाइड किया कि इस मौके को भुनाया जाए और बिग बॉस का फिनाले बढ़ा दिया गया है।
अब शो बढ़ा है तो मसाले भी होने चाहिए। ज़ाहिर सी बात है कि बिग बॉस के कंटेस्टेन्ट्स में तो वो बात नहीं है। ऐसे में बिग बॉस में लौट रहे हैं कंट्रोवर्सी के माई बाप। अगर सूत्रों की मानें तो बिग बॉस में संभावना सेठ, डॉली बिंद्रा, राहुल महाजन, एजाज़ खान और इमाम सिद्दीकी वापसी कर रहे हैं। ये सभी प्रतियोगी अपने अपने सीज़न में बहुत कंट्रोवर्सी मचा चुके हैं और चैनल के लिए टीआरपी भी बटोर चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बिग बॉस में आने वाले दिनों में बहुत ज़्यादा ड्रामा दिखने वाला है।
इतना करो ना 'अत्याचार' कह रहे हैं रोनित रॉय के को स्टार्स


Click it and Unblock the Notifications












