गौतम हुए सेफ..आर्या और करिश्मा के सिर पर वोट आउट की तलवार
बिग बॉस 8 के घर से बाहर जाने के लिए इस बार चार लोग नॉमिनेट हुए थे जिनमें आर्या, करिश्मा, गौतम और पुनीत थे। शनिवार के एपिसोड के दौरान सलमान खान ने आकर गौतम व पुनीत को सुरक्षित कर दिया और अब घर से बाहर जाने के लिए दो प्रतिभागी करिश्मा और आर्या रह गये हैं। इसमें से घरवालों के अनुसार इस हफ्ते आर्या को घर से बाहर जाना पड़ सकता है।
इस बार के नॉमिनेशन्स देखे जाएं तो आर्या ही सबसे ज्यादा कमजोर प्रतिभागी थे। पुनीत और करिश्मा को दर्शक पसंद कर रहे हैं और जहां तक बात है गौतम की तो पहले हफ्ते से वो नॉमिनेट हो रहा है लेकिन दर्शकों का प्यार सबसे ज्यादा उसे ही मिलता है। चूंकि घरवाले बार बार गौतम को ही नॉमिनेट करते हैं और हर बात के लिए उसे ही टारगेट करते हैं इसलिए दर्शकों का प्यार गौतम को ज्यादा मिल रहा है।
आर्या और करिश्मा के सिर पर वोट आउट की तलवार
करिश्मा और आर्या की बात करें तो करिश्मा काफी अच्छा खेल रही हैं और वो दर्शकों को काफी एंटरटेन भी कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर आर्या पिछले कुछ समय से कैमरे पर नज़र ही नहीं आ रहे हैं। ऐसे में तो यही लग रहा है कि आर्या के घर से बाहर होने के पूरे चांसेस हैं। तो बस 24 घंटे का इंतजार और फिर सामने होगा दर्शकों का फैसला आर्या या करिश्मा।


Click it and Unblock the Notifications












