होने वाला है धमाका, Bigg Boss में 'कंट्रोवर्सियल' किम कर्दाशियन की एंट्री
बिग बॉस के सीजन 8 में दर्शकों के मनोरंजन के लिए निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ रहे। कंटेस्टेंट के बीच हो रहे लड़ाई- झगड़ों के बीच अब यहां लोगों के लिए कुछ नया तड़का लगाने की कोशिश की जा रही है। जी हां, क्योंकि बिग बॉस घर में होने वाली है एक जोरदार एंट्री।
खबर है कि बिग बॉस के घर में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री के तहत अमेरिकी टीवी पर्सनालिटी किम कर्दाशियां प्रवेश कर सकती हैं। हाल ही में किम एक मैगजीन के लिए दिए गए टॉपलेस फोटोशूट को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। अब खबर है कि 'बिग बॉस' के मेकर्स ने एक बड़े फाइनेंशियल ऑफर के साथ उन्हें अप्रोच किया है, जिसके लिए वे इनकार नहीं कर सकीं।
सुनने में आ रहा है कि किम कुछ दिनों के लिए शो में रहेंगी। जिससे शो की लोकप्रियता में जबरदस्त बढ़ोतरी होनी की उम्मीद है। किम की एंट्री 22 नवंबर से हो सकती है। हालांकि, बिग बॉस के लगभग हर सीजन में एक न एक विदेशी बालाओं को बुलाया गया है। वहीं, पॉर्न स्टार शंति डायनामाइट का नाम भी सामने आ रहा है।
गौरतलब है कि, किम कर्दाशियां को बुलाने के लिए उन्हें भारी भरकम राशि भी ऑफर की गई है।


Click it and Unblock the Notifications












