..................... Bigg Boss 6: Rakhi Sawant scared Salman Khan | बिग बॉस 6 : राखी ने सलमान की बोलती बंद की - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 6 : राखी ने सलमान की बोलती बंद की

हमेशा कहा जाता है कि राखी सावंत के आगे अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है उनके सामने कोई बोल नहीं सकता है। इस बात का प्रत्यक्ष रूप दिखायी दिया तब जब बिग बॉस सीजन 6 में राखी ने एंट्री की। राखी ने आते ही अपने लटके-झटकों से सबको हैरान कर दिया तो वहीं शो के होस्ट सलमान खान की तो बोलती ही बंद कर दी। शो में पहुंचते ही राखी ने सलमान को गले लगाने की कोशिश की और सलमान ने उन्हें रोकने की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाये।

अभी इस सदमे से सल्लू मियां बाहर निकलते ही कि राखी ने उनके पैर छूने की कोशिश जिसे रोकने में सलमान मियां सफल हो गये लेकिन राखी ने कहा कि वो उनके पैर नहीं बल्कि उनके जूतों से खटमल को हटा रही थी।

अब सल्लू मियां क्या कहते उनकी तो स्टेज पर बैंड ही बज चुकी थी। कैमरा सामने था और राखी कैमरे पर, ऐसे में उन्होंने चुप रहने में ही अपनी भलाई समझी। आपको बता दें राखी सावंत बिग बॉस सीजन वन में प्रतियोगी रह चुकी हैं और इस बार गेस्ट प्रतियोगी बनी हैं।

वो शो के देहाती घर में रहेंगी। राखी ने कहा कि उन्हें लग्जरी चीजों की आदत नहीं है इसलिए उन्हें देहाती घर में रहने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वो तो यहा लोगों को ही रहन-सहन का तरीका सीखाने आयी हैं। उन्हे उम्मीद है कि उनकी टिप्स बिग बॉस के प्रतियोगियों के काम आयेगी। वैसे भी वो शो की टीआरपी है इसलिए तो उन्हें बार-बार शो में बुलाया जाता है। बिग बॉस में राखी यानी बवाल ही बवाल...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X