Exclusive: बिग बॉस में राखी यानी बवाल ही बवाल...

अभी खबर आयी है कि बिग बॉस सीजन 6 में विवादित आयटम गर्ल राखी सांवत की एंट्री होने वाली है। बिग बॉस सीजन वन से लोगों की नजरों में आयीं राखी सावंत को विवादों की देवी कहा जाता है। इसलिए अगर बिग बॉस में वो आ रही है तो आप समझ सकते हैं कि शो कितना मसालेदार हो जायेगा। वनइंडिया ने कुछ लोगों से इस शो और राखी के बारे में बात की तो उनके जवाब काफी रोचक थे।

लगातार और एक भी शो मिस ना करने वाले बिग बॉस के दर्शक रोहित खन्ना, दीपक श्रीवास्तव, रानी श्रीवास्तव, गीतिका चौधरी ने वनइंडिया को बताया कि राखी का मतलब यानी की बवाल ही बवाल।अगर वो शो में आ गयीं तो शो की टीआरपी हाई पर और स्तर लो पर हो जायेगा। राहुल गांधी से लेकर केजरीवाल तक पर निशाना साधने वाले राखी सांवत तो अपने साथ ही फसाद को लेकर चलती है। अगर शो में वो आती है तो शो फैमिली कहां रह जायेगा वो तो पूरी तरह नॉनवेज हो जायेगा क्योंकि राखी को तो अपनी जुबान पर काबू नहीं हैं।

गौरतलब है कि ऐसी खबर है कि राखी सांवत को बिग बॉस सींजन 6 में एंट्री मिलने वाली है जो कि बिग बॉस के देहाती घर में रहेंगी। वैसे राखी के बारे में पूजा बेदी ने भी कुछ दिनों पहले कहा था कि उनकी एंट्री शो में होने जा रही है।

आईये आपको बताते हैं कि राखी के कुछ हैरत अंगेज लेकिन विवादित बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X