बिग बॉस 6: बॉलीवुड में चमकना चाहतीं हैं ज्योति आम्गे
आज रात कलर्स के बहुचर्चित शो बिग बॉस सीजन 6 में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे को प्रवेश दे दिया जायेगा। उन्हें इमाम की जगह शामिल किया जायेगा। बिग बॉस के अंदर पहुंचते ही ज्योति बोलेंगी कि बिग बॉस में पहुंचना उनका सपना था। वो सबके साथ बहुत अच्छे से रहेंगी औऱ किसी से झगड़ा नहीं करेंगी। उन्हें पूरा भरोसा है कि वो ही इस शो की विनर होंगी। आपको बता दें कि ज्योति बोलेंगी कि वो बॉलीवुड में अपनी जगह बनना चाहती हैं इसलिए उन्हें लगता है बिग बॉस इस चीज में उनकी मदद करेगा।
ज्योति ने कहा कि शो वालों ने उनसे ईमेल के जरिये संपर्क साधा था। वो बहुत खुश हैं कि उन्हें शो में आने का मौका मिला। ज्योति ने कहा कि वो बिग बॉस को बड़े गौर से देखती आयीं हैं इसलिए उन्हें लगता है ऊर्वशी उन्हें टक्कर दे सकती हैं क्योंकि वो बहुत चालाक और स्मार्ट हैं। ज्योति को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है।
आपको बता दें कि 16 दिसंबर 1996 को जन्मी ज्योति को दुनिया की सबसे छोटी महिला के खिताब से नवाजा गया है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस और गिनीज बुक ऑफ रिकार्डस में सबसे छोटी महिला के नाम से अंकित ज्योति बहुत ही हंसमुख है। दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे जो कि महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली है, इससे पहले कई टीवी शो में बतौर कॉमेडियन वो नजर आ चुकी हैं।ज्योति के बाद दूरदर्शन के मशहूर धारावाहिक चंद्रकांता के हिट कलाकार संतोष शुक्ला को भी प्रवेश मिला है देखते हैं ज्योति के आने से शो की टीआरपी में क्या फर्क पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications












