Pictures: दुनिया की सबसे छोटी महिला बिग बॉस 6 में
एक उड़ती-उड़ती खबर आ रही है कि दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे जो कि महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली है को वाइल्ड कार्ड एंट्री से इमाम की जगह बिग बॉस हाउस में प्रवेश कराया जायेगा। ज्योति को एंट्री इसी हफ्ते मिल जायेगी। विकिपीडिया की माने तो 16 दिसंबर 1996 को जन्मी ज्योति को दुनिया की सबसे छोटी महिला के खिताब से नवाजा गया है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस और गिनीज बुक ऑफ रिकार्डस में सबसे छोटी महिला के नाम से अंकित ज्योति बहुत ही हंसमुख है।
जब बॉलीवुड के पीआर गुरू डेल बागवार से इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि अगर यह खबर सही होती है तो ज्योति टीवी की इस सीजन की सबसे बड़ी स्टार होगी।लेकिन मुझे चिंता है कि ज्योति कैसे बिग बॉस हाउस में रहेगी वो कैसे टॉयलय सीट पर पहुंचेगी और कैसे डाईनिंग टेबल पर खाना खायेगी?
आपको बता दें कि बिग बॉस 6 को लोकप्रिय बनाने के लिए पिछले कई हफ्तों से कुछ पॉपुलर लोगों को शामिल किया गया है तो वहीं बहुतों के नाम की अफवायें भी उड़ी है।
आईये आपको दिखाते हैं ज्योति आम्गे की कुछ अनदेखी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











