..................... Bigg Boss 6: Divorced couple bumped into each other | बिग बॉस सीजन 6 मे पहली बार तलाक-शुदा जोड़ा - Hindi Filmibeat

बिग बॉस सीजन 6 मे पहली बार तलाक-शुदा जोड़ा

रविवार को बिग बॉस सीजन 6 की जोरदार शुरूआत हुई है। हमने आप को इस सीजन के प्रतिभागियों के बारे में बता दिया है लेकिन बिग बॉस के इस बार के सीजन में अनोखी बात हुई है। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक तलाक-शुदा जोड़ा भी इस गेम शो का हिस्सा बना है।

हम बात कर रहे हैं दिलनाज पॉल और राजीव पॉल की। जो कभी दो जिस्म और एक रूह के रूप में पहचाने जाते थे लेकिन आज एक-दूसरे की जिंदगी में अजनबी बन कर रह गये हैं।

शायद दिलनाज और राजीव दोनों को पता नहीं था कि वो दोनों ही शो के प्रतिभागी हैं इसलिए जैसे ही दिलनाज पॉल ने बिग बॉस हाउस में राजीव को देखा वो एकदम से हैरान रह गयीं लेकिन दोनों ने ही एक-दूसरे को देखकर कोई रियेक्शन नहीं दिया।

लेकिन बिग बॉस हाउस तीन महीने के लिए चलेगा, ऐसे में हो सकता है कि दिलनाज और राजीव के बीच की दूरियां भी आपस में सिमट जाये और फिर से दोनों एक-दूसरे की मुहब्बत में खो जाये। आपको बता दें कि बिग बॉस 2 दिलनाज के भाई बख्तियार ईरानी ने भी अपनी पत्नी तनाज ईरानी के साथ बिग बॉस हाउस शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X