नशे में धुत आशुतोष कौशिक ने की मार-पीट
MTV रोडिस और बिग बॉस सीजन 2 का खिताब जीतकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता आशुतोष कौशिक ने बीती रात मुंबई में एक बड़ा हंगामा किया है। एक रेस्तरां में आशुतोष को बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। जहां आशुतोष ने जमकर हंगामा काटा।
बताया जा रहा है कि पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने आशुतोष के फोटोग्राफर दोस्त को कुछ कारणों से एक चांटा जड़ दिया जिसे रोकने के लिए आशुतोष भी उन लोगों से उलझ गये। जिसके बाद आशुतोष और पार्टी के लोगों के बीच में जमकर मारपीट हुई। जिसे रोकने के लिए पुलिस को आना पड़ा। इस दौरान खास बात यह रही कि आशुतोष पूरी तरह से नशे में थे। उनसे ना तो ठीक से खड़ा हुआ जा रहा था और ना ही बोला। पुलिस जबरदस्ती उन्हें बस में बिठाकर ले जा रही थी।
आशुतोष ने कैमरे पर महाराष्ट्र पुलिस पर भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र पुलिस उन्हीं को दोषी ठहरा रही है वो यह नहीं पूछती कि आपको थप्पड़ किसने मारा। आशुतोष मौके पर गालियां बकते भी पाये गये। बताया जा रहा है कि आशुतोष ने बर्थ डे में आने के लिए दस हजार रूपये लिये थे।
मालूम हो कि आशुतोष कौशिक का जन्म सहारनपुर उत्तर प्रदेश में हुआ है। आशुतोष टीवी की दुनिया का एक जाना-मान नाम है। आशुतोष कौशिक का नाम सुर्खियों में तब आया था जब उन्होंने एमटीवी रोडिस जीता था।उसके बाद उन्होंने सबसे ज्यादा पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में एंट्री की और उसके सीजन 2 के विनर बनें। बिग बॉस विनर बनने पर आशुतोष ने एक करोड़ का इनाम जीता था। इसेक बाद आशुतोष कौशिक को कॉमेडी सर्कस, चिंचपकली टू चाइना, राहुल दुल्हनिया ले जायेंगे, देसी गर्ल्स और किचन चैंपियन सीजन 2 में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications












