सेक्सी और बोल्ड हुआ डेली सोप
टीवी आज हर घर की जरूरत बन गया है। महिलाओं का तो आलम यह है कि अगर खाना एक टाइम ना मिले तो भी सही है लेकिन उनके फेवरेट टीवी शो नहीं छूटने चाहिए। इसी कारण आज टीवी पर नारी प्रधान शो का बोलबाला है। लड़कियां-महिलाएं शो की अभिनेत्रियों में अपना अक्स खोजती हैं इसलिए शायद शो भी धड़ल्ले से बिना रूके और बिना थमे निरंतर चलते रहते हैं।
लेकिन कहते हैं ना कि परिवर्तन संसार का नियम है। तो इस नियम से भला हमारा छोटा पर्दा कैसे दूर रह सकता था। वक्त बदला और आज टीवी पर वो सबकुछ दिखता है जो कि फिल्मों में होता था। आज के टीवी शो काफी मार्डन हो गये हैं। आज के टीवी शो में किसिंग सीन और इंटिमेंट सींस भी धड़ल्ले से दिखाये जा रहे हैं। टीवी पर जमकर रोमांस होने लगा है। टीवी के हीरो-हिरोईन जमकर बारिश में भीगते हैं और गाना गाते हैं। जो कि शायद एक बड़ा कारण है कि घर कि गृहणियां भी अपने मनपसंद शो के एक भी एपीसोड मिस नहीं करती हैं।
डेली सोप की अभिनेत्रियां जमकर बैकलेस ड्रेस और डीप नेक के कपड़े पहनती हैं तो वहीं डेली सोप के हैंडसम हीरो भी अपनी बॉडी दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
टीवी अगर सेक्सी हुआ तो बोल्ड भी हो गया है। अब खुले आम टीवी शो में बोल्ड सब्जेक्ट की बातें होती हैं। एक्सट्रा मैरेटल अफेयर और प्रेगनेंसी रिलेटड सारी बातें टीवी के धारावाहिकों में दिखायी जाती हैं। दर्शकों की पसंद के चलते अब धड़ल्ले से इन सारी बातों का प्रयोग हो रहा है। जिसके चलते निर्माता भी टीआरपी पाकर खुश और दर्शक भी आधे घंटे में सारे मसाले पाकर खुश रहते हैं।
आईेये ऐसे ही कुछ चुनिंदा शो के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने कामयाबी का इतिहास रच दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











