Bigg Boss 17 Finale Live: अंकिता लोखंडे हुई बेघर, मुनव्वर-अभिषेक के बीच में टक्कर

Bigg boss 17 Winner

Bigg boss 17 Winner Live Updates: तीन महीने से अधिक की शानदार यात्रा के बाद, बिग बॉस 17 आज रात अपने ग्रैंड फिनाले का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोकप्रिय रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले आज शाम 6 बजे प्रसारित होगा और दर्शकों में इसे लेकर हैवी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। आख़िरकार, इसमें टॉप 5 फाइनलिस्टों - मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण मैशेट्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है।

चूँकि प्रशंसक बड़ी संख्या में वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं ऐसे में इस बात को लेकर बड़े पैमाने पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि आज रात ट्रॉफी कौन उठाएगा। कहने की जरूरत नहीं है, बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में बहुत सारा धमाका, कई मेहमान, फाइनलिस्ट और पूर्व प्रतियोगियों के विशेष प्रदर्शन और बहुत कुछ देखने को मिलेगा। और जब हर कोई बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले के लिए तैयारी कर रहा है, हम यहां आपके लिए शो के सभी लाइव अपडेट लेकर आए हैं:

LIVE Feed
  • Jan 29, 2024 12:39 AM

    Bigg Boss 17 के विनर का हुआ ऐलान, लॉक अप के बाद अब मुनव्वर ने एक और रिएलिटी शो पर भी किया कब्जा

    Bigg Boss 17 Winner: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में 17 कंटेस्टेंट्स में से एक मुनव्वर फारुकी ने बाजी मार ली है। 'लॉक अप' का पहला सीजन अपने नाम करने वाले मुनव्वर ने एक बार फिर से अपना जादू दिखाया है और बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

    Bigg Boss 17 के विनर का हुआ ऐलान, लॉक अप के बाद अब मुनव्वर ने एक और रिएलिटी शो पर भी किया कब्जा
  • Jan 29, 2024 12:27 AM

    टॉप 3 तक भी नहीं पहुंच पाईं Ankita Lokhande, बिग बॉस से बाहर आते ही दे डाला ये बयान

    अंकिता शो में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली प्रतियोगियों में से एक थीं। वह इस सीजन में ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक थीं। हालांकि, चौथे स्थान पर उनके एलिमिनेशन ने लोगों को हैरान कर दिया। बाहर होने के बाद अंकिता ने अपने फैंस को धन्यवाद दिया और कहा कि वह शो में अपनी यात्रा से निराश नहीं हैं। बड़े फैसले के बाद जैसे ही उनकी मां ने उनका हाथ थामा, उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में इस एलिमिनेशन या टॉप तीन में नहीं पहुंचने से निराश नहीं हूं। मेरी जर्नी बहुत सुंदर रही है। ये मेरे लिए बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। मुझे अच्छा लग रहा है कि मैं फाइनल तक पहुंच सकी। मेरा पूरा परिवार बाहर मेरा इंतजार कर रहा है, यह एक अच्छी जर्नी रही है।”

    टॉप 3 तक भी नहीं पहुंच पाईं Ankita Lokhande, बिग बॉस से बाहर आते ही दे डाला ये बयान
  • Jan 29, 2024 12:25 AM

    Bigg Boss 17 के फिनाले में सलमान खान ने की अनुराग डोभाल की बेइज्जती, राइडर के फैंस ने दिया तगड़ा जवाब

    बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले पर सलमान खान ने अनुराग डोभाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अनुराग डोभाल फिनाले से भी गायब हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मेकर्स के खिलाफ कुछ न कुछ कहा होगा क्योंकि वह गुस्से में हैं। सलमान खान ने कहा कि वह शायद अब कुछ घाटियों में साइकिल चला रहे होंगे। अनुराग डोभाल के फैंस ने इसे हल्के में नहीं लिया। उन्हें लगा कि सलमान खान को ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी।

    Bigg Boss 17 के फिनाले में सलमान खान ने की अनुराग डोभाल की बेइज्जती, राइडर के फैंस ने दिया तगड़ा जवाब
  • Jan 28, 2024 11:35 PM

    Rinku Dhawan ने Mannara Chopra पर साधा निशाना, कहा- 'उसने मुनव्वर के साथ अच्छा नहीं किया, जरूरत थी...'

    रिंकू धवन जिन्होंने मनारा के साथ बिग बॉस के घर में एक अच्छे दोस्त के रूप में शुरुआत की, उन्होंने एक बार भी विजेता के लिए उसका नाम नहीं बताया। अब, हाल ही में एक बातचीत में, रिंकू ने बताया कि कैसे मनारा एक कृतघ्न व्यक्ति है। उन्होंने आयशा खान की एंट्री के बाद मुनव्वर फारुकी की सहयोगी दोस्त नहीं बनने के लिए मनारा की भी आलोचना की।

    Rinku Dhawan ने Mannara Chopra पर साधा निशाना, कहा- 'उसने मुनव्वर के साथ अच्छा नहीं किया, जरूरत थी...'
  • Jan 28, 2024 11:34 PM

    टॉप 2 से कटा दोनों हसीनाओं का पत्ता, अब रेस में बचे सिर्फ दो मर्द, कौन जीतेगा ये रेस?

    Bigg Boss 17 Update: टॉप 5 फाइनलिस्ट में अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी शामिल हैं। हाल ही में अरुण रेस से बाहर हो गए और अब टॉप 4 फाइनलिस्ट हैं जो ट्रॉफी के लिए कड़ा मुकाबला कर रहे हैं। ऐसी खबर है कि पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा भी विनर की रेस से बाहर हो गई हैं।

    टॉप 2 से कटा दोनों हसीनाओं का पत्ता, अब रेस में बचे सिर्फ दो मर्द, कौन जीतेगा ये रेस?
  • Jan 28, 2024 10:39 PM

    Bigg Boss 17 Finale: बेघर हुईं अंकिता लोखंडे?

    चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक और फाइनलिस्ट ने बिग बॉस 17 का घर छोड़ दिया है और वह कोई और नहीं बल्कि अंकिता लोखंडे हैं। द खबरी के अनुसार, बिग बॉस सीजन 17 से संबंधित अपडेट साझा करने के लिए जाने जाने वाले एक लोकप्रिय सोशल मीडिया हैंडल ने इसका खुलासा किया है। हालाँकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • Jan 28, 2024 10:38 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: जैकी दादा बन कृष्णा अभिषेक ने फिनाले में कॉमेडी से जमाया रंग

    कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने एक बार फिर से बिग बॉस 17 फिनाले में शिरकत की है। इस दौरान कृष्णाजैकी दादा बनकर आए हैं और उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से सलमान खान, माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी समेत तमाम फैंस का मनोरंजन किया है।

  • Jan 28, 2024 10:07 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: ईशा-समर्थ का रोमांटिक डांस

    ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल ने फिनाले एपिसोड में साथ में डांस किया। दोनों का रोमांटिक डांस काफी पसंद आया। इस परफॉर्मेंस में उनकी जर्नी भी दिखाई गई। दोनों ने शो उडारियां में साथ काम किया था। इसके अलावा नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने भी सॉन्ग बोले चूड़िया पर डांस परफॉर्मेंस दी।

  • Jan 28, 2024 9:32 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: ट्रॉफी के इतना पास आकर बेघर हुआ ये मजबूत कंटेस्टेट

    अगर अरुण श्रीकांत माशेट्टी के एलिमिनेशन की खबरें सच साबित हुईं, तो विवादास्पद रियलिटी शो को अपने शीर्ष चार फाइनलिस्ट मिल गए हैं - अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार।

  • Jan 28, 2024 9:27 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: सलमान खान ने दी टॉप 5 को बधाई

    सलमान खान ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को बधाई दी। साथ ही सलमान ने कहा- आप लोगों ने मुझे परेशान किया है। सबसे ज्यादा मुनव्वर, अभिषेक, अंकिता और अभिषेक ने परेशान किया।

  • Jan 28, 2024 9:26 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: फिनाले में अंकिता की सास ने क्या कहा?

    बिग बॉस 17 के फिनाले में अंकिता लोखंडे की सास भी नजर आने वाली हैं। सलमान अंकिता से कहते हैं कि हम आपसे कुछ वचन लेना चाहते हैं। फिर अंकिता कहती हैं- मैं विक्की से और विक्की मुझसे कभी भी लड़ाई नहीं करेंगे। तो सलमान कहते हैं ये तो नामुमकिन हैं। फिर अंकिता की सास वचन लेती हैं- अंकिता हम तुम्हें बहुत प्यार देंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अंकिता तुम ट्रॉफी लेकर आना।

  • Jan 28, 2024 8:36 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: मन्नारा-मुनव्वर ने साथ में किया डांस

    मन्रारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी के बीच में शो में काफी अच्छा बॉन्ड दिखा था। अब शो के फिनाले एपिसोड में मुनव्वर और मन्नारा ने साथ में डांस परफॉर्मेंस किया। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस पसंद कर रहे हैं।

  • Jan 28, 2024 8:35 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: मन्नारा ने विक्की की पत्नी बनकर किया एक्ट

    शो में भारती सिंह, विक्की जैन और मन्नारा चोपड़ा ने एक्ट किया। इसमें मन्नारा विक्की की पत्नी के रोल में दिखीं और भारती सिंह विक्की की मां के रोल में दिखीं। इस एक्ट को अंकिता लोखंडे ने भी काफी एंजॉय किया।

  • Jan 28, 2024 8:09 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: शो से बाहर जाकर क्या करेंगे मुनव्वर और अंकिता?

    एपिसोड में हर्ष और भारती ने अंकिता से पूछा कि शो से बाहर जाकर क्या करेंगी। तो अंकिता बोलीं मैं बाहर जाकर पार्टी करने वाली हूं। वहीं मुनव्वर को लेकर हर्ष ने मस्ती करते हुए कहा कि मुनव्वर ऑटो चलाएगा और सबको छोड़कर आएगा।

  • Jan 28, 2024 8:07 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: मुनव्वर फारुकी होंगे विनर?

    इंडियन एक्सप्रेस और हिंदुस्तान टाइम्स के पोल के मुताबिक, मुनव्वर फारुकी फैंस के फेवरेट कंटेस्टेंट के तौर पर उभरकर आए हैं। फैंस मुनव्वर को ट्रॉफी उठाते देखना चाहते हैं। अब देखना मजेदार होगा कि शो का विनर कौन बनता है।

  • Jan 28, 2024 7:11 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: बिग बॉस 17 के फिनाले में आए ओरी

    फिनाले में सोशल मीडिया और फैशन सेंसेशन ओरी आए हैं। ओरी कंटेस्टेंट्स से फैश शो करवाने वाले हैं।

  • Jan 28, 2024 7:10 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: कंटेस्टेंट्स को मिले अवॉर्ड

    बिग बॉस 17 के फिनाले में कृष्णा अभिषेक ने कंटेस्टेंट्स को खूब हंसाया है। अब कॉमेडियन कुछ प्रतियोगी को अवॉर्ड देने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने गेम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

  • Jan 28, 2024 6:38 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: मुनव्वर और समर्थ ने एक-दूसरे को रोस्ट किया

    ग्रैंड फिनाले पार्टी में एक मजेदार टास्क हुआ जिसमें मुनव्वर फारुकी और समर्थ जुरेल दर्शकों का मनोरंजन करते हुए एक-दूसरे को रोस्ट करते नजर आए।

  • Jan 28, 2024 6:29 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: बिग बॉस 17 का फिनाले शुरू, विनिंग पल का इंतजार

    टीवी का विवादित शो बिग बॉस 17 के फिनाले का आगाज हो चुका है। फैंस सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। अब देखना है किसके सिर पर बिग बॉ 17 का ताज सजता है।

  • Jan 28, 2024 6:20 PM

    Bigg Boss 17 Finale Live: बिग बॉस एंथम से शुरू हुई ग्रैंड पार्टी

    बिग बॉस 17 शुरू हो गया है। एपिसोड की शुरुआत बिग बॉस एंथम से हुई। इस दौरान भारती सिंह भी नजर आईं। शो में भारती ने खूब मस्ती की। सभी कंटेस्टेंट्स को हंसाया। शो में कृष्णा अभिषेक भी नजर आए।

  • Jan 28, 2024 6:09 PM

    Bigg boss 17 Live Updates: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट देंगे शानदार परफॉर्मेंस

    बिग बॉस 17 में अपने गेम से दिल जीतने वाले ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इस बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के दौरान मंच पर आग लगाते नजर आएंगे। दोनों का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जो कि शो के लिए फैंस को और ज्यादा एक्साइडेट करता दिखाई दे रहा है।

  • Jan 28, 2024 5:50 PM

    Bigg boss 17 Live Updates: फाइनल की रेस से बाहर हुए मुनव्वर?

    सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी फाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    Bigg boss 17 Live Updates: फाइनल की रेस से बाहर हुए मुनव्वर?
  • Jan 28, 2024 5:30 PM

    Bigg boss 17 Live Updates: वोटिंग ट्रेंड ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर

    बिग बॉस 17 के फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर यूजर्स वोटिंग ट्रेंड कर रहे हैं, जिसमें मुनव्वर फारूकी का नाम विजेता की लिस्ट में टॉप पर नजर आ रहा है। दूसरे नंबर पर अभिषेक हैं। अब देखना है कि क्या जनता का फैसला ही बिग बॉस 17 का फैसला होता है।

  • Jan 28, 2024 5:23 PM

    Bigg boss 17 Live Updates: परिवार वालों का आना शुरू

    फिनाले की रात जैसे जैसे करीब आ रही है, फैंस की धड़कने भी तेज होती जा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को खूब सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच मन्नारा की बहन का एक वीडियो सामने आया है। वे आज शाम के जश्न के लिए बिग बॉस 17 के सेट पर पहुंच चुकी हैं।

  • Jan 28, 2024 5:09 PM

    Bigg boss 17 Live Updates: कब और कहां टेलीकास्ट होगा ग्रैंड फिनाले?

    'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 17 Grand Finale) 28 जनवरी 2024 को टेलीकास्ट होगा। इस बार ग्रैंड फिनाले एक-दो नहीं बल्कि 6 घंटा लंबा चलेगा। फिनाले शाम 6 बजे से ही कलर्स चैनल पर शुरू हो जाएगा। आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर भी बिग बॉस का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। बिग बॉस 17 का पल-पल का अपडेट जागरण डॉट कॉम के जरिए लाइव दिया जाएगा।

  • Jan 28, 2024 5:08 PM

    Bigg boss 17 Live Updates: बिग बॉस 17 विनर प्राइज मनी

    हर साल 'बिग बॉस' के विनर को लाखों का चेक दिया जाता है। इस सीजन में भी कंटेस्टेंट की झोली पैसों से भर दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में विनर को 30 से 40 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। प्राइज मनी के साथ विनर को सीजन 17 थीम्ड ट्रॉफी और एक कार गिफ्ट में मिलेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X