..................... Bigg Boss 17 Winner is Munawar Faruqui know about the comedian struggle and journey - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17 के विनर का हुआ ऐलान, लॉक अप के बाद मुनव्वर ने इस रिएलिटी शो में भी मारी बाजी

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Winner: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में 17 कंटेस्टेंट्स में से एक मुनव्वर फारुकी ने बाजी मार ली है। 'लॉक अप' का पहला सीजन अपने नाम करने वाले मुनव्वर ने एक बार फिर से अपना जादू दिखाया है और बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

बिग बॉस 17 में टॉप 3 में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा पहुंचे थे। सबसे पहले मनारा का पत्ता कटा था, फिर बाद में मुनव्वर और अभिषेक के बीच जंग शुरू हुई और फिर बाद में मुनव्वर सबको पछाड़ते हुए शो के विजेता बन कर उभरे।

मुनव्वर फारुकी को शुरू से ही शो का विजेता माना जा रहा था। फैंस बिग बॉस 17 की शुरुआत से ही उन्हें अपना खूब प्यार दे रहे थे। लेकिन बिग बॉस की जर्नी में मुनव्वर कई विवादों का हिस्सा भी बने। इस शो के दौरान उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय भी बनी। लेकिन उनके फैंस ने कभी भी मुनव्वर पर से अपने विश्वास को नहीं हिलाया और उन्हें विजेता बना ही दिया।

28 जनवरी 1992 को जन्मे मुनव्वर फारुकी एक लोकप्रिय भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं। फारुकी का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में एक गुजराती मुस्लिम परिवार में हुआ था। घर में आर्थिक तंगी के कारण मुनव्वर ने घर चलाने के लिए 5 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया। अगले 15 सालों तक उन्होंने गिफ्ट्स की दुकानों और मिठाई की दुकानों में काम किया। हालांकि, अपनी मां की मृत्यु के बाद, फारुकी अपनी चाची के साथ रहने के लिए मुंबई चले गए।

2020 में मुनव्वर के पिता का भी लकवे के कारण निधन हो गया। उसी साल, उनके करियर की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपने चैनल पर "दाऊद, यमराज और औरत" नामक एक स्टैंडअप कॉमेडी वीडियो साझा किया, जिससे उन्हें शुरुआती स्टारडम मिला। अगस्त 2020 में, उन्होंने भारतीय संगीतकार स्पेक्ट्रा के सहयोग से अपना पहला गीत "जवाब" रिलीज किया।

इन सालों में मुनव्वर लगातार अपने चुटकुलों की वजह से सुर्खियों में रहे। कई बार मुनव्वर के स्टैंड-अप कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा। बाद में 2022 में, फारुकी बालाजी टेलीफिल्म्स के रियलिटी टेलीविजन शो लॉक अप में एक प्रतियोगी बन गए। इस शो को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। 08 मई, 2022 को उन्हें शो का विजेता घोषित किया गया।

Read more about: bigg boss bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X