..................... Bigg Boss 17 Aishwarya got angry over Vicky Jain mother behavior and she supporting Ankita Lokhande - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: विक्की जैन की मां के व्यवहार को लेकर ऐश्वर्या को आया गुस्सा, अंकिता का दिया साथ

Bigg Boss 17,Aishwarya Sharma, Ankita Lokhande

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस वक्त काफी ज्यादा विवादों में घिरा हुआ है। शो में चल रहा है उसको लेकर शो के बाहर से कई सारे लोग अपनी अपनी बात रख रहे हैं। फिलहाल अंकिता लोखंडे का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई अंकिता की सास के तरफ से आए बयान को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब इसको लेकर ऐश्वर्या शर्मा ने भी अपनी बात रखी है।

अंकिता और उनकी सास को लेकर ऐश्वर्या का बयान-

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेट अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस कपल को उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी ट्रोल किया गया है। घर के अंदर अंकिता और विक्की की खूब लड़ाई हुई है। अंकिता विक्की पर ध्यान न देने की शिकायत करती रहती है।

हाल ही में फैमिली वीक के दौरान विक्की जैन और अंकिता की मां ने शो में एंट्री की थी। विक्की की मां ने अंकिता को बताया था कि विक्की को लात मारने के बाद विक्की के पिता ने उसकी मां से सवाल किया था। अंकिता ने उनसे अपने माता-पिता को इससे दूर रखने के लिए कहा।

अंकिता ने अपने व्यवहार के लिए पूरे परिवार से माफी भी मांगी। घर से बाहर आने के बाद विक्की की मां ने अंकिता के बारे में कई घटिया बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अंकिता को पता नहीं है कि कैसे व्यवहार करना है और यह भी कहा कि वह सहानुभूति के लिए सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती रहती हैं।

शाहरुख ने पहली बार अपने बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर की बात,- "जब सब कुछ सही चल रहा होता है तब..."
उन्होंने यह भी बताया कि विक्की का परिवार कभी भी अंकिता से उनकी शादी के पक्ष में नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि एक महिला के जीवन में पति को भगवान का स्थान दिया जाता है और अंकिता अपने पति को लात मारती है। अब हर तरफ विक्की जैन की मां की बातें सुर्खियों में आ गई हैं।

ऐसे में कई सारे सेलेब्स और फैंस ने अंकिता का सपोर्ट करते हुए अपनी अपनी बात रखी। इसी कड़ी में अब ऐश्वर्या शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। बिग बॉस 17 में अंकिता की सबसे बड़ी दुश्मन ऐश्वर्या शर्मा ने भी उनका सपोर्ट किया है। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि उन्हें विक्की की मां का ये कहना पसंद नहीं आया कि पति देवता होता है।

उन्होंने कहा कि विक्की कोई 'देवता' नहीं हैं और उन्होंने अंकिता को भी बहुत कुछ कहा है। ऐश्वर्या ने कहा कि,- दोष हमेशा महिला पर मढ़ा जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ इसलिए कि विक्की उनका बेटा है, वह उससे कुछ नहीं कह रही हैं और सिर्फ अंकिता पर आरोप लगा रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने माना कि उन्हें अंकिता बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं लेकिन इस बार उन्हें विक्की की मां की बात बुरी लग गई। गौरतलब है इस मुद्दे पर शो के बाहर बहुत सारी बातें चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X