शाहरुख ने पहली बार अपने बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर की बात,- "जब सब कुछ सही चल रहा होता है तब..."

Shahrukh Khan: इन दिनों अपनी हिट फिल्मों को लेकर हर तरफ खबरों में रहने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने पहली बार अपने बुरे वक्त को याद किया। शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर बात की और बताया कि कैसे लग उस वक्त से निकले। जाहिर है कि शाहरुख एक अच्छे कलाकार होने के साथ साथ अच्छे पिता भी हैं और हमेशा ही अपने बच्चों का सपोर्ट करते हैं।
बेटे की गिरफ्तारी पर शाहरुख खान का बयान-
शाहरुख खान उन कलाकारों की लिस्ट में आते हैं जो हमेशा ही अपने परिवार के साथ हर हाल में खड़े रहते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए शाहरुख अपने बच्चों और अपनी पत्नी का साथ हमेशा देते हैं। शाहरुख को अक्सर अपने बच्चों को मोटिवेट करते देखा जाता है।
हाल ही में एक्टर एक खास इवेंट का हिस्सा बने इस दौरान शाहरुख खान को हाल ही में एक विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान अभिनेता ने अपने बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी पर बात की। अभिनेता ने पिछले कुछ सालों में उनके परिवार द्वारा देखे गए कठिन समय को संबोधित किया, और इस दौरान सीखे गए सबक को साझा किया।
शाहरुख खान ने कहा, 'पिछले 4-5 साल मेरे और मेरे परिवार के लिए थोड़े कठिन रहे हैं। मुझे यकीन है कि आप में से कुछ लोगों के लिए यह कोविड के कारण भी होगा। मेरी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो गईं। विश्लेषकों ने मेरे करियर पर भला बुरा लिखना शुरू कर दिया।'
शाहरुख ने बातचीत के दौरान व्यापार विश्लेषकों की तुलना बेवकूफों से की। इसके बाद उन्होंने अपने सामने आने वाली समस्याओं को व्यक्तिगत स्तर पर संबोधित किया। सुपरस्टार ने साल 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स भंडाफोड़ के दौरान आर्यन की गिरफ्तारी के बारे में बात की।
शाहरुख खान ने कहा, 'व्यक्तिगत स्तर पर, कुछ परेशान करने वाली और अप्रिय चीजें भी हुईं, जिससे मुझे सबक मिला कि शांत रहो, बहुत शांत रहो और गरिमा के साथ कड़ी मेहनत करो। जब आप सोचते हैं कि सब कुछ अच्छा है, अचानक कहीं से, जिंदगी आप पर प्रहार करेगी।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन यही वह समय है जब आपको आशावान, ईमानदार कहानीकार बनने की जरूरत है।'
उन्होंने अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' की एक पंक्ति से अपनी बात का समापन किया, जिसका अर्थ था कि यदि यह सुखद अंत नहीं है, तो इसका मतलब केवल यह है कि कहानी अभी भी बाकी है। शाहरुख ने स्वीकार किया कि उनकी दो फिल्मों 'पठान' और 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर अभूतपूर्व कारोबार किया।
सुपरस्टार शाहरुख खान का वर्कफ्रंट-
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल किंग खान अपनी तीन तीन हिट फिल्में देकर थोड़ा ब्रेक ले रहे हैं। परंतु खबर है शाहरुख जल्द ही कुछ नए प्रोजेक्ट्स के साथ फिर धमाका करने वाले हैं। इसी बीच सूत्रों से तो ये खबर भी आई है कि, शाहरुख दीपिका के साथ धूम 4 में दिखाई दे सकते हैं। शाहरुख के पास पठान 2, टाइगर वर्सेज पठान और कुछ अन्य अपुष्ट परियोजनाओं पर काम चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
