बिग बॉस 14 का विनर फिनाले से पहले घोषित, टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को गूगल ने बनाया विजेता!
बिग बॉस 14 के फिनाले में बस चंद दिन बाकी है। इससे पहले ही बिग बॉस 14 का विनर कौन बनेगा इसे लेकर जोरों से चर्चा जारी है। इतना ही नहीं, बिग बॉस 14 की विनर कुछ रिपोर्ट्स में तो रुबीना दिलैक को बताया गया। ऐसा गूगल के आधार पर हुआ। जी हां, जब गूगल पर बिग बॉस 14 विनर नेम टाइप किया तो रिजल्ट चौंकाने वाले सामने आते हैं।
जी हां, गूगल पर बिग बॉस 14 का विजेता पूछे जाने पर जवाब मिलता है रुबीना दिलैक। टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को क्यों गूगल पर विजेता बताया जा रहा है इसे लेकर भी खूब सवाल खड़े हुए। तो कुछ लोगों ने शो पर निशाना साधा। वहीं रुबीना दिलैक के फैंस लगातार इन खबरों को पाकर खुश हैं। रुबीना दिलैक की पॉपुलैरिटी भी काफी हैं और उनके जीतने के संभावना भी लगातार बनी हुई है। खैर कब खेल पलट जाए, इसका कुछ पता नही हैं।

हाल में ही घर में टिकट टु फिनाले टास्क हुआ। जहां पारस छाबड़ा और देवोलीना भी आए। इस टास्क में एक कंटेस्टेंट को सीधे फिनाले एपिसोड में जाने का मौका मिलता है। इस खेल कें संचालक पारस छाबड़ा बने हैं। फिलहाल निक्की तंबोली और राखी सावंत इस खेल से बाहिर हो गए हैं। वहीं खेल की रेस रुबीना दिलैक, अली गोनीऔर राहुल वैद्य के बीच बनी हुई है।
बिग बॉस खबरी की मानें तो इस टास्क में रुबीना दिलैक की ही जीत संबव है। पारस छाबड़ा ये बड़ा फैसला ले सकते हैं। इतना ही नहीं, इस रिपोर्ट का ये भी दावा है कि रुबीना दिलैक को अपने साथ एक सदस्य को आगे ले जाने का मौका मिलेगा और वह निक्की तंबोली को चुनेंगी। खैर ये जल्द ही एपिसोड के प्रकाशित होने के बाद पता चल जाएगा।
'सूर्यवंशी' की रिलीज को लेकर बड़ी खबर- 2 अप्रैल को सिंगल स्क्रीन और ओटीटी पर साथ होगा धमाका!


Click it and Unblock the Notifications