बिग बॉस 14- राखी सावंत हुईं इमोशनल, अपने पति की चिट्ठी फाड़ी, रिश्ता तोड़ा- और कहा, 'मेरी शादी ही झोल है'
बिग बॉस 14 फिनाले अब कुछ ही दिनों की दूरी पर है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट काफी इमोशनल हैं और टास्क को लेकर भी काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में जब राखी सावंत को क्रिसमस पर उनके पति द्वारा दी गई चिट्ठी फाड़ने को कहा गया, तो अभिनेत्री ने एक बड़ा खुलासा करते हुए टास्क पूरा किया। राखी ने अपनी शादी तोड़ने का एलान किया है।
बिग बॉस ने घरवालों को उनकी एक दिली ख्वाहिश पूरी करने का ऑफर दिया। लेकिन इसके बदले उन्हें एक मुश्किल टास्क भी करना था, जिसके तहत उन्हें अपनी ख्वाहिश पूरी करने के बदले में एक इमोशन से जुड़ी चीज को नष्ट करनी थी। इस टास्क में राखी से कहा गया कि उन्हें पति की भेजी हुई चिट्ठी फाड़कर कूड़े में फेंकनी होगी।

राखी यह सुनकर काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने फैसला लेने में घरवालों से भी मदद मांगी। फिर वह कहती हैं, 'मैंने दिल से शादी की है। मैं जब भी गिर जाती हूं तो इसे पढ़ लेती हूं। मैं अपने पति से प्यार करती हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने एक खुशी भी पाई है।'
सूर्यवंशी और शमशेरा के बीच- रणवीर सिंह स्टारर बिग बजट फिल्म '83 होगी रिलीज, तारीख तय?


Click it and Unblock the Notifications











