सूर्यवंशी और शमशेरा के बीच- रणवीर सिंह स्टारर बिग बजट फिल्म '83 होगी रिलीज, तारीख तय?

By Filmibeat Desk

यशराज फिल्म्स ने 2021 में रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्मों की घोषणा कर दी है। मार्च से लेकर नवंबर तक 6 फिल्मों की रिलीज डेट तय हो चुकी है। ऐसे में अब सबकी नजर सूर्यवंशी और 83 पर टिकी है, जिसकी रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

अफवाहों के अनुसार, जहां सूर्यवंशी की रिलीज 2 अप्रैल मानी जा रही है, वहीं रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 जून में रिलीज की जा सकती है। बताया जा रहा है कि पहले निर्माता 11 जून और 25 जून.. दोनों तारीखों पर विचार कर रहे थे। लेकिन अब जबकि यशराज फिल्म्स की रणबीर कपूर स्टारर 'शमशेरा' 25 जून के लिए लॉक कर दी गई है, 83 को दो हफ्ते पहले यानि की 11 जून को ही रिलीज कर दिया जाएगा।

Ranveer Singh

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 83 एक बड़े बजट पर बनी फिल्म है। लिहाजा, रिलायंस इंटरटेनमेंट इसे बड़े स्तर पर रिलीज करना चाहती है। अफवाहे हैं कि फिल्म सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X