..................... बिग बॉस 14- एजाज़ खान और पवित्रा पुनिया कर सकते हैं इस साल शादी | Bigg Boss 14’s Eijaz Khan and Pavitra Punia might get married this year, if all goes well - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 14- एजाज़ खान और पवित्रा पुनिया की लव स्टोरी पहुंचेगी शादी तक, एक्टर ने किया कंफर्म

बिग बॉस 14 के घर में एक ही लव स्टोरी ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी, वह है एजाज़ खान और पवित्रा पुनिया की। घर में रहने के दौरान दोनों का प्यार भी दिखा, गुस्सा भी, नफरत भी और कंपिटिशन भी। लेकिन जहां इस घर के रिश्ते अक्सर बाहर निकलते ही खत्म हो जाते हैं। एजाज़ खान और पवित्रा अक्सर बाहर भी साथ स्पॉट किये जाते हैं।

हाल ही में ईटाइम्स से साथ हुई बातचीत में एक्टर ने ने कंफर्म किया है कि यदि सब कुछ सही रहा तो वो और पवित्रा इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। जी हां, ये दोनों सेलिब्रिटी अपनी लव स्टोरी को शादी तक पहुंचाने वाले हैं। कोई शक नहीं कि यह इनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर है।

Eijaz Khan

अपने और पवित्रा पुनिया की रिलेशनशिप पर एजाज ने कहा, "अभी बहुत पापड़ बेलने हैं शादी के लिए। शादी इंशाल्लाह होगी और बहुत सही वक्त पे होगी। अगर सब सही से हुआ तो हम इस साल शादी कर लेंगे।"

कॉमेडी रोल नहीं, अब ऐसे किरदार निभाना चाहते हैं गोविंदा, किया खुलासा- ओटीटी के लिए भी तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X