..................... बिग बॉस 13 को फिर से किया जाएगा टेलीकास्ट | Bigg Boss 13 To Be Telecasted Again Due To Coronavirus Pandemic? - Hindi Filmibeat

कोरोना के कहर के बीच "बिग बॉस" फैंस के लिए बड़ी खबर- टीवी पर दोबारा आएगा "बिग बॉस 13"

टीवी शो बिग बॉस की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है, इसका अंदाज़ा तो इसी से लगाया जा सकता है कि इस शो के अब तक 13 सीज़न आ चुके हैं। अब बिग बॉस फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फैंस के बीच काफी चर्चित रहा बिग बॉस 13 टीवी पर दोबारा शुरु किया जाने वाला है।

दरअसल, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा को लेकर शुरु किया गया शो 'मुझसे शादी करोगी' अब बंद किया जा रहा है। बिग बॉस से मिले फेम के बाद इन दोनों कलाकारों को लेकर यह रिएलिटी शो शुरु किया गया था। लेकिन शो दर्शकों को आकर्षिक नहीं कर पाया। इसकी टीआरपी काफी कम रही। इस शो के कामयाब नहीं होने की वजह यह भी थी कि बिग बॉस के घर में ही यह शो शूट किया जा रहा था और शो का फॉर्मेट भी लगभग एक समान था।

Bigg Boss 13

वहीं, बिग बॉस 13 को दोबारा शुरु करने की वजह कोरोना भी है। फिलहाल कोरोना की वजह से पूरी टीवी इंडस्ट्री बंद हो चुकी है और सारे कलाकार अपने- अपने घरों में बंद हैं। किसी भी शो की शूटिंग नहीं की जा रही है। लिहाजा, चैनल ने यह फैसला किया है कि बिग बॉस 13 का अनदेखा तड़का फिर से प्रसारित किया जाएगा।

कोरोना की वजह से घर में हैं बंद- देख डालिए बॉलीवुड की ये 12 बेहतरीन फिल्में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X