..................... लॉकडाउन में होटल में फंसी हैं बिग बॉस स्टार शहनाज गिल Bigg Boss 13 star Shehnaaz Gill Stuck In A Mumbai Hotel Due To Lockdown, Shares Her Distress - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन के बीच होटल में फंसी बिग बॉस स्टार शहनाज गिल- सुनाई अपनी आपबीती- कहा, दम घुट रहा है- VIDEO

कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में कुछ सितारे ऐसी जगह फंस गए हैं, जहां उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं सितारों में एक नाम शामिल है बिग बॉस 13 की स्टार कंटेस्टेंट शहनाज गिल का। शहनाज इस लॉकडाउन में एक होटल में फंसी हुई हैं और काफी परेशान हैं। उन्होंने एक टिक टॉक वीडियो के जरीए शेयर किया है कि पहले वो बिग बॉस के घर में बंद थीं और अब लॉकडाउन की वजह से। वह महीनों से घर नहीं गई हैं।

शहनाज ने बिग बॉस 13 के फिनाले के दो दिन बाद ही उनका पहला टीवी शो 'मुझसे शादी करोगे' शुरू कर दिया था। इस दौरान वो लगातार मुंबई में शूटिंग करती रहीं। बाद में जब शो बंद हुआ तो उनके पास सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के साथ वीडियो सॉन्ग का ऑफर था, जिसमें वो व्यस्त हो गईं।

Shehnaaz Gill

इस बीच भारत में कोरोना का कहर बढ़ता देख 21 दिनों का लॉकडाउन करने की घोषणा कर दी गई। सारे शूटिंग भी कैंसिल कर दिये गए। ऐसे में शहनाज चाहकर भी अपने घर नहीं जा पाई और मुंबई में ही फंसी रह गई। शोज की शूटिंग और अब लॉकडाउन की वजह से शहनाज महीनों से घर नहीं गई हैं।

हालांकि होटल में उनके साथ उनके भाई शाहबाज भी हैं। लेकिन शहनाज के पिता बहुत चिंतित हैं। उन्होंने स्पॉटबॉय से बात करते हुए बताया कि 'शहनाज का कलर्स के साथ 1 साल कॉन्ट्रेक्ट है। कलर्स टीम का प्लान है कि वो शहनाज़ के साथ और भी शो करोंगे। वैसे भी अभी उसके लिए ट्रेवल करना सुरक्षित नहीं था। मैं उसे मिस कर रहा हूं। हम लोग लगातार वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं और कलर्स टीम उसकी बहुत अच्छे से ध्यान रख रही है'।

View this post on Instagram

#GoCaronaGo

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स और सबसे विवादित लव स्टोरी, शाहरुख से लेकर सलमान- ऐश्वर्या तक, शॉकिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X