Bigg Boss 13- हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा माहिरा के होंठ छिपकली जैसे- पारस से हो गई लड़ाई
सलमान खान का सबसे पॉपुलर और विवादों में घिरा रहने वाला शो बिग बॉस इस साल सीजन 13 में धमाका कर रहा है। इस समय घर की कुछ ऐसी जोड़ियां हैं जो कि आज तक दोस्त हुआ करती थीं लेकिन अब बहुत बड़ी दुश्मन बनती हुई नजर आ रही हैं। जाहिर है कि लोगों ने इसपर बात करना भी शुरु कर दिया है। हाल ही में आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई के बाद खबर है कि माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के बीच जमकर लड़ाई होने वाली है।
जारी किए गए प्रोमो में नजर आ रहा है कि हिंदुस्तानी भाई ने माहिरा शर्मा के होठों की साइज का मजाक उड़ाया तो माहिरा शर्मा.. पारस छाबड़ा से उलझ पड़ीं। दोनो के बीच जमकर बहसबाजी होती नजर आ रही है। देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनो की दोस्ती टूटने के कगार पर है...
बालाजी के बाद स्वर्ण मंदिर पहुंचे रणवीर-दीपिका, शादी की पहली सालगिरह की तस्वीरें Viral


Click it and Unblock the Notifications