बालाजी के बाद स्वर्ण मंदिर पहुंचे रणवीर-दीपिका, शादी की पहली सालगिरह की तस्वीरें Viral
Recommended Video
Deepika Padukone & Ranveer Singh seek blessings from Golden Temple on first anniversary | FilmiBeat
अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को अपने शादी की पहली सालगिरह मना रहे थे और इस मौके पर उन्होने कई जगह जाकर मत्था टेका। सबसे पहले दोनो अपने पूरे परिवार के साथ तिरूपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे और दोनो की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। आज दीपिका रणवीर की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जो कि स्वर्ण मंदिर की है। बता दें कि पूरे परिवार के साथ रणवीर और दीपिका ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी मत्था टेका।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में आज के दिन कोंकणी रीति रिवाज़ से शादी कर ली थी। शादी के एक साल पूरे करने पर दोनों बालाजी और स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications