बिग बॉस 13: सलमान खान के शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे ये भोजपुरी सुपरस्टार- मचेगा हंगामा
बिग बॉस 13 में अब हंगामा बढ़ने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो दलजीत कौर और कोयना मित्रा के बेघर होने के बाद अब पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। फिलहाल कई नाम सामने आ रहे हैं.. लेकिन जो नाम सबसे ऊपर है, वह हैं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव। माना जा रहा है कि खेसारी 25 अक्टूबर को घर में एंट्री लेंगे। दरअसल, खेसारी बतौर कंटेंस्टेंट ही बिग बॉस का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन उस वक्त अपनी फिल्म में व्यस्तता की वजह से उन्होंने इंकार कर दिया था। लिहाजा, अब उन्हें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनाकर घर का हिस्सा बनाया जा सकता है।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। कोई शक नहीं कि यदि खेसारी शो का हिस्सा बनते हैं तो बिहार में बिग बॉस का क्रेज काफी बढ़ जाएगा। इससे पहले भोजपुरी स्टार्स मनोज तिवारी और रवि किशन भी शो का हिस्सा रह चुके हैं।
बहरहाल, यहां जानें बिग बॉस के सबसे चर्चित वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स-
एक साथ दिखेंगी दो दमदार एक्ट्रेस- विद्या बालन और कैटरीना कैफ, फिल्म हो गई फाइनल!


Click it and Unblock the Notifications