एक साथ दिखेंगी दो दमदार एक्ट्रेस- विद्या बालन और कैटरीना कैफ, फिल्म हो गई फाइनल!
किसी फिल्म में कैटरीना कैफ और विद्या बालन जैसी दो बेहतरीन अदाकारा को साथ देखना काफी खास होगा। जी हां, निर्माता- निर्देशक आनंद एल राय एक ऐसी ही फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन करेंगे अनिरूद्ध गणपति। यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी। अनिरूद्ध ने फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' और 'जीरो' में बतौर सहायक निर्देशक काम किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है, और उन्होंने फिल्म को हां कर दिया है, जबकि विद्या से बातचीत चल रही है।

फिलहाल स्क्रिप्ट अपने अंतिम चरण पर है। जिसके बाद ही फिल्म की और स्टारकास्ट की फाइनल घोषणा की जाएगी। यह एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म होगी। जहां दोनों एक्ट्रेस स्टंट के साथ साथ कॉमेडी करते भी नजर आएंगी। आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिलहाल कैटरीना कैफ अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं.. वहीं, विद्या बालन शकुंतला देवी बॉयोपिक में नजर आएंगी। बहरहाल, किसी फिल्म में दो दमदार एक्ट्रेस का साथ आना शानदार है।
यहां जानें इससे पहले किन फिल्मों में दो एक्ट्रेस दिखीं हैं साथ-


Click it and Unblock the Notifications