..................... Big Boss 4: Ashmit Patel's parents appeal to 'save' their son | बिग बॉस 4: अश्मित पटेल को बचाने मैदान में उतरे माता-पिता - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 4: अश्मित पटेल को बचाने मैदान में उतरे माता-पिता

By Neha Nautiyal

Ashmit Patel
रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के खत्म होने में सिर्फ एक दिन बचा है और हर तरफ यही चर्चा है कि आखिर कौन जीतेगा 'बिग बॉस 4' का खिताब। आखिरी मुकाबला घर में बचे चार खिलाड़ियों अश्मित पटेल, ग्रेट खली, श्वेता तिवारी और डॉली बिंद्रा के बीच है।

पढ़ें - आखिर कौन होगा बिग बॉस 4?

अब ये तो कल ही पता चलेगा कि जनता ने किसे विजेता बनाती है। मगर जीत के लिए सभी खिलाड़ी पूरे जी-जान से जुटे हैं। सुनने में आया है कि बिग बॉस के घर से काफी पहले ही बाहर हो चुके भोजपुरी फिल्मों के सुपस्टार मनोज तिवारी ने अपनी खास दोस्त श्वेता तिवारी को जिताने के लिए लाखों मे वोटों हेरफेर की है।

पढ़ें टीवी की खबरें

अब घर मे बचे इन चार खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले को देखते हुए अश्मित पटेल के माता-पिता भी मैदान में उतर आए हैं और अश्मित के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं। अश्मित के माता-पिता अपने बेटे को बचाने के लिए जनता से अपील कर रहे है कि वह बिग बॉस के घर में उनका बेटा एकदम अकेला पड़ गया है और अब उसे जनता के सहारे यानी वोट की जरूरत है। 'बिग बॉस 4' कौन बनेगा ये कल रात पता चल जाएगा। हमारी तरफ से सारे खिलाड़ियों को ऑल द बेस्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X