VIDEO: शाहरूख खान ने भी सोचा होगा- मजाक की भी एक हद होती है....
[टेलीविजन] 'दिलवाले' की टीम फिलहाल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए टेलीविजन के कई शोज में पहुंच रही है। बिग बॉस, नच बलिए, झलक दिखला जा जैसे शोज के साथ साथ अब कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और कॉमेडी नाइट्स बचाओ भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है, जो फिल्म प्रमोशन के लिए सितारों की पहली पसंद है।
बहरहाल, दिलवाले के प्रमोशन में कॉमेडी नाइट्स बचाओ की सेट पर शाहरूख खान, वरूण धवन, कृति सैनन सब पहुंचे थे। लेकिन शो की स्डैंप अप कॉमेडियन भारती सिंह ने शाहरूख के साथ डांस की इच्छा जताई। और फिर जो हुआ, उसे देखकर हमें बिल्कुल भी हंसी नहीं आई।
ALERT: 'दिलवाले' रिलीज से पहले शाहरूख खान का आखिरी दांव.. धमाकेदार!
जी हां, भारती ने शाहरूख को काजोल बनाया और खुद शाहरूख बनकर गेरूआ पर डांस करने लगीं। लेकिन इतना ही नहीं, भारती डांस करते हुए शाहरूख के काफी करीब आ गईं और उनके गले पर चूमने लगी। शायद यह दर्शकों को हंसाने के लिए था.. 
खैर.. शाहरूख भी बिना असहज दिखे डांस करते रहे। लेकिन हमें नहीं लगता कि कॉमेडी के नाम पर यह करना सही है। आपका क्या मानना है? नीचे कमेंट करें-
You'll die laughing when you see @bharti_lalli & @iamsrk dancing on #ComedyNightsBachao this Sat, 10PM! @Varun_dvn
https://t.co/2VGB0DYHr0
— COLORS (@ColorsTV) December 10, 2015 

Click it and Unblock the Notifications



