‘बालिका वधू’ के बसंत का अंत, हुए शो से बाहर
'बालिका वधू' के ताऊ सा बसंत का अंत, हुए शो से बाहर
मंगलवार को प्रसारित हुए इस शो के एपीसोड में उनकी एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस खबर की पुष्टि पहले ही कर दी थी। पेपर में छपी खबर के मुताबिक सत्जीत शर्मा ने कहा था कि उन्हें शो वाले पहले ही इस बारे में बता चुके हैं इसलिए वो इस बात के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं।
शर्मा ने कहा था कि आप 6 साल से किसी प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं तो निश्चित तौर पर उससे अलग होने पर आपको तकलीफ होगी लेकिन हम कलाकार हैं और आपको मैच्योरिटी दिखाते हुए शो के हित में होने वाले फैसले लेने चाहिए।
फिलहाल इस समय शो में ताऊ सा की मौत के बाद एक बार फिर से गम के बादल घिर जायेंगे। कहा जा रहा है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले इस शोज में अब आपको ताऊ सा की पत्नी गहना के किरदार में एक मजबूती दिखायी जायेगी औऱ इसलिए ताऊ सा का रोल खत्म किया गया है। खैर आने वाले एपीसोड में बहुत उतार-चढ़ाव आने वाले हैं इसलिए कलर्स पर देखते रहिए रात आठ बजे बालिका वधू...कच्ची उम्र का पक्का रिश्ता।


Click it and Unblock the Notifications
