बालिका वधु: रेप की शिकार साची करेगी आत्महत्या?

कलर्स के मोस्ट पॉपुलर शो 'बालिका वधु' ने हाल ही में 1500 कड़ियां पूरी करके जश्न मनाया है। सोशल इशू को बड़े ही करीब से दिखाने वाले इस शो में इन दिनों आनंदी की ननद साची की कहानी प्रमुखता से दिखायी जा रही है जो कि शारीरिक शोषण का शिकार हुई है।

सबूतों के अभाव में उसके साथ रेप करने वाले सौरव को बेल मिल जाने और डीएनए रिपोर्ट में उसका नाम निगेटिव हो जाने की वजह से वह अवसाद ग्रसित हो गयी है।

उसके अंदर जीने की आशा ही नहीं रही है और ना ही वह अपने घरवालों के सामने सिर उठा कर खड़ी हो पा रही है हालांकि उसकी भाभी आनंदी ने उसे समझाने की कोशिश की है लेकिन फिर भी साची मानसिक रूप से काफी कमजोर हो गयी है।

'बालिका वधु' ने पूरे किये 1500 एपीसोड, सिद्धार्थ ने बताया बेस्ट घटना

ऐसे में देश कि बिगड़ी नौजवान पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाली साची आज अवसाद में ग्रसित होकर अपनी कलाई काटने का प्रयत्न करेगी। तो क्या साची के आत्महत्या से सारी मुसीबतों का अंत हो जायेगा? और क्या आनंदी ऐसा होने देगी?

अगर इन सारे सवालों का जवाब चाहिए तो आज रात कलर्स पर रात आठ बजे बालिका वधु।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X