..................... Balika Vadhu track to have another child marriage to start afresh - Hindi Filmibeat

आनंद की बेटी संभालेंगी बालिका वधू की विरासत, फिर लौटा बाल विवाह का ट्रैक

यूं तो बालिका वधू अब दर्शकों को बोर करने के अलावा कुछ नहीं कर रहा है लेकिन शो की क्रिएटिव टीम है कि शो को बचाए रखने की पूरी कोशिश कर रही है। वैसे वो कहावत तो सुनी ही होगी आपने कि इतिहास खुद को दोहराता है तो बस बालिका वधू भी चल पड़ा है इसी ट्रैक पर।

क्रिएटिव टीम ने शो में नया ट्विस्ट लाते हुए एक धमाकेदार प्लॉट बना डाला है। अब सीरियल में आनंदी की बेटी को भी बाल विवाह का शिकार होते दिखाया जाएगा, जबकि आनंदी का भी बाल विवाह ही हुआ था। वैसे तो शो में आनंदी को इस तरह की कुरीतियों के खिलाफ लड़ते हुए और शिक्षा पर जोर देते हुए दिखाया जाता रहा है। यही नहीं, उन्होंने कुछ बच्चियों के भी बाल विवाह होने से उन्हें बचाया है।

शो से जुड़े सूत्रों की मानें तो आनंदी की बच्ची को किडनैप होते हुए दिखाया जाएगा। किडनैपर्स उसकी शादी करवा देंगे। तोरल रासपुत्रा, जो शो में आनंदी का रोल प्ले कर रही हैं, उन्होंने इस ट्रैक के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा।

अब शो में वापस से कोई नया लीड पेयर आएगा जो नन्हें जगिया आनंदी की तरह बाल विवाह की मुश्किलें उजागर करेगा या फिर आनंदी अपनी बेटी को बाल विवाह का शिकार होने से बचा लेंगी ये तो आगे के एपिसोड्स देखकर ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X