तो क्या बदल जायेगी बालिका-वधु की सुमित्रा!
सुमित्रा की शिकायत है कि इन दिनों शो केवल आनंदी और गंगा के जीवन की कहानी पर केन्द्रित हो गया है और उनके लिए शो में कुछ खास करने को बचा ही नहीं है इसलिए उन्होंने शो को टॉटा-बॉय-बॉय करने का फैसला ले लिया है।
हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर वाकई में ऐसा होता है तो इसमें किसी को संदेह नहीं होगा कि शो की टीआरपी पर फर्क पड़ेगा क्योंकि पिछले पांच सालों से लोगों को सुमित्रा के रोल से प्यार हो गया है।
सुमित्रा के रोल को रोचक बनाने में स्मिता बंसल का बहुत बड़ा हाथ है। स्मिता टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। एकता के 'कैंपस' और 'इतिहास' जैसे शो से करियर शुरू करने वाली स्मिता को पिछले साल 'नच बलिए' में अपने पति संग और 'खतरों के खिलाड़ी' के प्रतियोगी के रूप में देखा गया था।
Must Read: लोग मरते हैं, किरदार नहीं
वैसे आपको बता दें कि 'बालिका वधु' में अब तक आनंदी, गंगा, गहना और श्याम जैसे कई बड़े किरदारों की शक्ल बदल चुकी है। ऐसे में सुमित्रा का चेहरा बदल जाये तो लोगों को अचरज नहीं होना चाहिए लेकिन बाकियों का तो नहीं लेकिन सुमित्रा के जाने से लोगों को निराशा जरूर होगी ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












