बालिका वधू: आनंदी को दे दीजिए नन्हें मेहमान की बधाई
वैसे तो बालिका वधू से अब दर्शक ऊब चुके हैं लेकिन सीरियल के निर्माता इसे ज़िंदा रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में नया ट्रैक तो लाना ही पड़ेगा। तो अब सीरियल की क्रियेटिव टीम ने डिसाइड किया है कि आनंदी की लाइफ में कुछ इंटेरेस्टिंग किया जाए। बालिका वधू के दर्शकों के लिए हमारे पास एक खुशखबरी है। शो में आपकी चहेती आनंदी जल्द ही जुड़वां बच्चों की मां बनेगी। पहले ही अमोल नाम के अनाथ बच्चे को गोद ले चुकी आनंदी के घर दो नन्हें मेहमान आएंगे। ये एपिसोड अगले महीने दिखाया जाएगा।
आनंदी को पहली बार मां बनते देखना दर्शकों के लिए वाकई काफी दिलचस्प और मजेदार होगा। ये देखना भी काफी मजेदार होगा कि आनंदी का हर पल ख्याल रखने वाले शिव अपनी पत्नी की खातिरदारी कैसे करते हैं। शो में आनंदी का किरदार निभा रही तोरल रासपुत्र अपने किरदार के इस चेंज के लिए बॉडी लैंगवेज पर ध्यान दे रही हैं। इसलिए वो अपनी मां से टिप्स भी ले रही हैं।
इतना करो ना 'अत्याचार' कह रहे हैं रोनित रॉय के को स्टार्स
जब तोरल से पूछा गया कि जब उन्हें इस ट्रैक के बारे में बताया गया तो क्या उन्हें कुछ झिझक महसूस हुई। इसपर तोरल कहती हैं, बिल्कुल नहीं। मैं अपने शोज में पहले ऐसा कर चुकी हूं। मैं बालिका वधू में एक गोद लिए बच्चे की मां बनी हूं।
साल खल्लास: मीठी, अक्षरा ने किया बोर, 10 सीरियल जिन्हें कह देना चाहिए BYE


Click it and Unblock the Notifications












