BIGG BOSS: आर्य बब्बर नहीं हैं मेरे बॉयफ्रेंड: मिनिषा लांबा

बिग बॉस में अफेयर, रोमांस, एक्स बॉयफ्रेंड जैसे जुमले बड़े आम होते हैं और टीआरपी भी बटोरते हैं। ऐसी ही पब्लिसिटी के चक्कर में आर्य बब्बर ने यह कहकर तहलका मचा दिया था कि मिनिषा लांबा उनकी गर्लफ्रेंड थीं। कलर्स टीवी के बहुचर्चित शो 'बिगबॉस 8' से बाहर हो गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री मिनीषा ने अभिनेता और 'बिग बॉस 8' के सह प्रतियोगी आर्य बब्बर के उस दावे का खंडन किया है जिसमें उन्होंने मिनिषा को अपनी पूर्व प्रेमिका बताया था।

बब्बर ने रियलिटी शो पर कबूल किया था कि एक पंजाबी फिल्म के सेट पर दोस्त बनने के बाद दोनों नजदीक आ गए थे।'बिग बॉस 8' से बाहर हो चुकीं मिनीषा का कहना है कि आर्य ने जो कहा उसमें कुछ सच्चाई नहीं है। मिनीषा ने पीटीआई को बताया कि,'हमने एक दूसरे के साथ कभी डेटिंग नहीं की. आर्य ने जो भी कहा वह सच नहीं है। कई फिल्मों में साथ काम करने के दौरान हम दोस्त बन गए लेकिन इससे ज्यादा हमारे बीच कुछ भी नहीं है। जब उसने यह बात कही, वह बहुत दबाव में था इसलिए मैंने उसे माफ कर दिया।'

शो में 29 वर्षीय अभिनेत्री को पूर्व प्रतियोगी दीपशिखा नागपाल से यह कहते हुए सुना गया था कि पब्लिसिटी पाने के लिए आर्य ने उससे उसकी प्रेमिका होने का नाटक करने के लिए कहा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X