बिग बॉस के घर में अरविंद केजरीवाल!
रविवार से बिग बॉस 5 की धमाकेदार शुरूआत होने जा रही है। गुरूवार को मुंबई के स्टूडियो में इसकी धमाकेदार शूंटिंग हुई । लेकिन अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि इस शो के प्रतिभागी कौन-कौन हैं? लेकिन कयासों का दौर जारी है और इसी कयास के बीच में ये खबर भी आयी है कि बिग बॉस सीजन 5 के घर में मशहूर समाजसेवी और अन्ना हजारे के अर्जुन के नाम से विख्यात अरविंद केजरीवाल भी नजर आ सकते हैं।
ऐसी खबर है कि बिग बॉस के आयोजकों ने अरविंद केजरीवाल से संपर्क किया है लेकिन केजरीवाल की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। वैसे उम्मीद है कि उनका जवाब ना ही में होगा लेकिन फिर भी उत्सुकता बरकरार है।
इससे पहले कहा जा रहा था कि बॉलीवुड क्वीन माधुरी दीक्षित भी बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं और मशहूर क्रिकेटर रह चुके नवजोत सिंह सिद्दू से भी संपर्क साधा गया है लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।
जब हमने सलमान खान जो कि शो के होस्ट है से पूछा कि आप किसको चाहते हैं कि वो शो के प्रतिभागी बनें तो सल्लू मियां ने मुस्कुराकर कहा वो तो चाहते हैं कि लेडी गागा और शकीरा इस शो में आये लेकिन उनके चाहने ना चाहने से क्या होता है। ये शो ऱविवार से रात साढ़े आठ बजे शुरू होने जा रहा है। इस शो में सलमान का साथ देगें, संजय दत्त।


Click it and Unblock the Notifications












