ये है बिग बॉस सीजन फाइव-फाइव-फाइव-फाइव

जहां पिछले सीजन में सलमान खान कहते थे कि 'ये बिग बॉस है सीजन चार, अंदर मजा और बाहर मजेदार', वहीं इस बार उनका जुमला है ये है 'ये है बिग बॉस सीजन फाइव-फाइव-फाइव-फाइव'। लेकिन अभी तक शो के प्रतिभागियों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। जितने भी नाम लिये गये हैं जो चाहे बॉलीवुड से हों या फिर हॉलीवुड से, सभी कयास है।
प्रतिभागियों के नाम अब सभी को रविवार की शाम रात आठ बजे ही पता चलेगें। इस शो की शूटिंग के लिए सलमान खान अमेरिका से सर्जरी कराकर वापस आ गये हैं। हालांकि वो इस शो के शुरूआत में ही नजर आयेगें, जबकि इस बार इस पूरे शो की कमान संजय दत्त के हाथ में हैं। कुल मिला कर ये शो इस बार काफी मजेदार और रोमांचक होने वाला है। इसलिए बस रविवार को आठ बजने तक का आप प्रतिक्षा कीजिये, क्योंकि जैसे ही रात के आठ बजेगें आप को कलर्स पर दिखेगा ऐसा शो जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











