BIGG BOSS के घर में आयुष - अर्पिता शर्मा का गृह प्रवेश
बिग बॉस की टीआरपी बहुत जल्द उठने वाली है। अब भाई मेहमान ही ऐसे हैं। जहां चैनल ने किम कारदाशियां को लाकर टीआरपी बढ़ाने की सोची थी वहीं अब बहुत जल्द दर्शकों को इस समय भारत के सबसे चर्चित जोड़े अर्पता खान और आयुष शर्मा की झलक देखने को मिलेगी।
दरअसल अर्पिता आयुष बिग बॉस पर सलमान खान को सरप्राइज़ देने पहुंचे। वहीं सभी घरवाले इस समय बाहर की दुनिया के बारे में कुछ नहीं जानते थे तो उन्हें ये भी नहीं पता है कि इस वक्त देश की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी है अर्पिता खान। अर्पिता आयुष जब शो पर आए तो घरवालों को उनकी शादी की खबर दी गई। सभी ने नए जोड़े को बधाइयां दीं वहीं सलमान काफी खुश नज़र आए।
वहीं सलमान ने घरवालों को अपने और शाहरूख खान की दोस्ती की भी खबर दी। मीडिया पर चुटकी लेते हुए उन्होंने ये भी कहा कि दरअसल वो और शाहरूख एक दूसरे को किस कर रहे थे पर अर्पिता को सॉफ्टवेयर से बीच में डाल दिया गया है। ये तस्वीर इसीलिए मीडिया में इतनी वायरल हो गई। लगता है सलमान भाई अभी भी शादी के मूड से निकल नहीं पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












