Exclusive- अर्पिता-आयुष के रिसेप्शन की तस्वीरें
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान की शादी बड़ी धूमधाम से हैदराबाद के पैलेस फलकनुमा में की। अर्पिता खान की मेहंदी से लेकर उनकी सगाई, शादी आदि समारोह काफी धूमधाम से हुए। 21 नवंबर को अर्पिता खान की शादी का रिसेप्शन मुंबई में रखा गया जहां पर सलमान खान सहित अर्पिता के तीनों भाई अरबाज खान व सोहेल खान काफी खुश नज़र आए।
अर्पिता खान के रिसेप्शन पर बॉलीवुड के अलावा बिजनेस से जुड़ी भी कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की जिनमें दिलीप कुमार और नीता अंबानी भी शामिल हैं। हालांकि सलमान के करीबी दोस्त आमिर खान व शाहरुख खान इस समारोह में नज़र नहीं आए। लेकिन और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी सलमान की खुशी में शरीक होने पहुंचे।
वहीं एक खबर ये भी है कि सलमान खान ने फोटोग्राफर्स के लिए एक अलग सा इँतजाम किया था। उन्हें अंदर नहीं आने दिया लेकिन बाहर ही एक बैरकेटिंग सी बनाई थी जिसके दूसरी तरफ से फोटोग्राफर्स तस्वीरं ले सकते थे।


Click it and Unblock the Notifications











