Archana Puran Singh के बेटों को उनकी वजह से नहीं मिल रहा काम? 100 ऑडिशन भी दिए लेकिन फिर भी...

Archana Puran Singh Son Acting Career: कपिल शर्मा शो में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में व्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखा है, और अपने चैनल के जरिए तेजी से पब्लिसिटी हासिल कर रही हैं। अपने एक नए व्लॉग में उन्होंने अपने परिवार के साथ मुंबई के कई पिज्जा स्पॉट्स पर मस्ती की।
लोगों ने किया ट्रोल
इस दौरान उनके बेटे आर्यमान ने मजाक में कहा कि उन्हें उनकी वजह से इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। पिछले व्लॉग पर कमेंट्स देखते हुए, आर्यमान और आयुष्मान को एक कमेंट मिला, जिसमें किसी ने उन सभी को 'गधे' कहा था, जिसे पढ़कर परिवार वाले खूब हंसे।
यह भी पढ़ें- Kim Sharma ने उगली Orhan Awatramani उर्फ ओरी की सच्चाई, कहा- 'वो एक सोशल एक्सपेरिमेंट है, इंफ्लुएंसर नहीं'
आयुष्मान ने दिया जवाब
आयुष्मान ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए एक पार्ट भी शेयर किया, जिसमें एक व्यक्ति ने कहा कि न तो उनमें और न ही उनके भाई में "हीरो वाइब्स" हैं। ट्रोल ने लिखा, "हीरो वाली वाइब्स नहीं है दोनों में। पर ठीक है पैसे वाले हैं।" इस कमेंट पर रिएक्शन देते हुए अर्चना पूरन सिंह ने हंसते हुए जवाब दिया, "अरे ऐसा मत बोलो यार।"
यह भी पढ़ें- Nita Ambani को आराम देने के लिए Mukesh Ambani खर्च कर डाले थे 230 करोड़, हवाई सफर आसान बनाने के लिए...
बाद में, जब परिवार पिज्जा की दुकान पर गया, तो आर्यमान अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पाए, जिसके कारण अर्चना ने अपने बेटे चिढ़ाते हुए कहा, "आर्या बहुत एक्साइटेड हो गया है।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने बेटे को कहा- 'ओवरएक्टिंग! यह है...' तब अर्चना के दोनों बेटों ने मजाक में कहा, 'आपसे सीखा है।'
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai की गाड़ी को दिन-दहाड़े बस ने मारी टक्कर, सामने आया शॉकिंग वीडियो
'100 ऑडिशन देने के बाद भी नहीं मिल रहे रोल'
तब आर्यमान ने कहा, 'यही कारण है कि 100 ऑडिशन के बाद भी मुझे एक भी रोल नहीं मिला है। रिवर्स नेपोटिज्म चल रही है मेरे साथ।' अर्चना ने मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया- 'बेवकूफ! ऐसा नहीं है कि तुम्हें इसलिए रोल नहीं मिल रहे है क्योंकि मैं तुम्हारी मां हूं। तुम शायद कुछ गलत कर रहे हो। इसलिए तुम्हें रोल्स नहीं मिल रहे हैं।'


Click it and Unblock the Notifications