बुर्ज खलीफा के सामने जाकर नहाने लगी 'अनुपमा' की 'बहू', विदेश जाते ही साड़ी छोड़ पहन ली बिकिनी

Nidhi Shah Video: टीवी जगत के मशहूर शो की बात करें तो सबसे पहला नाम अनुपमा का ही आता है। इस शो के हर कैरेक्टर को लोग अब घर-घर जानने लगे हैं। अनुपमा जिस तरह से अपने आपको एक परफेक्ट वूमेन साबित करती है, तो वहीं दूसरी तरफ किंजल भी खुद को परफेक्ट बहू साबित करने में लगी रहती हैं।
किंजल बहू का बोल्ड अंदाज
शो में अनुपमा की बहू यानी किंजल को छोटी अनुपमा कहा जाता है। क्योंकि वो उसके नक्शेकदम पर चलते हुए उसी की तरह शाह हाउस का ख्याल रख रही है। लेकिन असल जिंदगी में तो इस किंजल की कहानी काफी बोल्ड है। जी हां, 'अनुपमा' में किंजल का रोल निभा रही हैं निधि शाह। ये हसीना दिखने में जितनी खूबसूरत है, उतनी ही बोल्ड भी है और इसकी एक झलक हाल ही में उनके सोशल मीडिया को देखकर मिल गई है।
बुर्ज खलीफा के सामने स्वीमिंग
निधि शाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपनी दुबई ट्रिप की एक झलक दिखा रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट में कुछ फोटोज और एक वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में निधि बुर्ज खलीफा के सामने बने स्वीमिंग पूल में स्वीमिंग का आनंद उठाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने सफेद रंग की बिकिनी पहनी है। निधि शाह इन फोटोज में काफी ज्यादा बोल्ड नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस को भुगतनी पड़ी मुस्लिम होने की सजा, कहा- 'आठ साल से नहीं दे रहा कोई घर'
दुबई में मना रहीं छुट्टियां
निधि शाह के अलावा इस स्वीमिंग पूल में और भी लोग नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि ये स्वीमिंग पूल एक पब्लिक स्वीमिंग पूल है और निधि सिर्फ नजारे की वजह से ही इस पूल में उतरी हैं क्योंकि इस पूल के ठीक सामने बुर्ज खलीफा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, जो कि दुबई में है। इस बिल्डिंग को बनने में छह साल का वक्त लग गया था। यह 2,717 फीट ऊंचाई वाली एक गगनचुंबी इमारत है। इस टावर में 163 फ्लोर और कई लक्ज़री अपार्टमेंट, फाइन-डाइन रेस्तरां, हाई-एंड होटल और कॉर्पोरेट सूट बने हुए हैं। सबसे ऊंचे ऑब्जर्वेशन डेक और दुनिया के सबसे ऊंचे सर्विस एलिवेटर के साथ, इस विश्व प्रसिद्ध इमारत ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











