Anupamaa Written Update: अंकुश की नाजायज औलाद ने कपाड़िया हाउस में रखा कदम, बरखा करेगी तमाशा

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि वनराज को काव्या का सच पता चल चुका है और वो अब काव्या को माफ नहीं करना चाहता है लेकिन अनुपमा ने उसे समझाने की कोशिश की है और वनराज को कहा है कि वो बच्चे के बारे में सोचकर ही किसी भी तरह का फैसला ले।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बापूजी अनुज और अनुपमा को थैंक्यू कहेंगे सारी अरेंजमेंट करने के लिए तो इस पर अनुज कहेगा कि अब से सारे त्योहार दोनों परिवार एक साथ मिलकर मनाएंगे। सब लोग आपस में बात कर ही रहे होंगे कि तभी अंकुश घर में आता है।
अंकुश अनुज से कहता है कि वो अपने बेटे के बारे में कुछ कहना चाहता है। बा पूछती है कि तुम्हारा और बरखा का एक बेटा भी है? इस पर अंकुश कहता है बरखा का नहीं बल्कि सिर्फ मेरा छोटा बेटा है वो। पहले वो दिल्ली में रहता था लेकिन अब वो उसके साथ ही रहेगा। फिर वो अपने बेटे रोमिल को घर के अंदर बुलाता है। रोमिल को अपने सामने देखकर बरखा का गुस्सा फूट पड़ता है।
बरखा कहती है कि ये लड़का इस घर में नहीं रह सकता है। वो कहती है कि ये लड़का उसके धोखे की निशानी है। वो कहता है कि अगर बरखा एक बीवी साबित होती तो उसे प्यार ढूंढ़ने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। वो कहता है कि उसके मायके वालों तक ने उससे कोई रिश्ता नहीं रखा। ये सुनकर बरखा अंकुश को थप्पड़ मार देती है। बदले में अंकुश भी थप्पड़ मारने जाता है लेकिन रुक जाता है।
यह भी पढ़ें- इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस को भुगतनी पड़ी मुस्लिम होने की सजा, कहा- 'आठ साल से नहीं दे रहा कोई घर'
बरखा भागी-भागी अनुपमा के पास जाती है और कहती है कि वो अंकुश को समझाए कि वो कितना गलत कर रहा है। वो इस बच्चे को घर से बाहर निकाल दे। इस पर अनुज कहेगा कि वो उसका और अंकुश का पर्सनल मैटर है और वो इन सबमें अनुपमा को ना घसीटे। लेकिन बरखा नहीं मानती है और फिर वो अनुपमा से गिड़गिड़ाने लग जाती है कि वो अंकुश को समझाए।
बरखा अंकुश से बार-बार कहती है कि ये लड़का इस घर में नहीं रहेगा। अधिक अपनी बहन को संभालने आता है और वो कहता है कि उसे उसके इस नाजायज बेटे के बारे में पहले नहीं पता था और अब वो अपनी बहन को दुख नहीं पहुंचने देगा। वो कहेगा कि वो अपने नाजायज बेटे को यहां नहीं रख सकता। अंकुश कहता है कि वो अपने बेटे को कहीं और नहीं रख सकता क्योंकि इसकी मां विदेश में शिफ्ट हो गई है।
बरखा अनुपमा को कहती है कि वो अंकुश के बेटे को घर से निकाल दे, इस पर अंकुश कहता है कि ये घर अनुज का है तो वो ही फैसला करेगा कि अंकुश और उसका बेटा इस घर में रह सकते हैं या नहीं। बरखा अनुपमा से कहती है कि वो चुप क्यों है। वनराज ने उसे धोखा दिया था तो उसने उसे तलाक दे दिया था। लेकिन अगर वनराज अपनी नाजायज औलाद को घर लेकर आता तो क्या वो उस बच्चे को स्वीकारती? बरखा कहती है कि मैंने तो अंकुश को नहीं छोड़ा और उसका हर धोखा बर्दाश्त किया लेकिन अब मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है।
यह भी पढ़े- फुकरा इंसान की मां ने जिया के कैरेक्टर को किया तार-तार, कहा- 'जहां मौका मिलता है वहीं...'
बरखा पूछती है कि अगर ये अंकुश की जगह अनुज की नाजायज औलाद होती तो क्या वो उसे इस घर में रखती? इन सबके बीच वनराज बोल पड़ता है और कहता है कि उसने अपने पति के धोखे को स्वीकारा, यही बहुत बड़ी बात है। लेकिन उसे इस नाजायज बच्चे को स्वीकारनेकी कोई जरूरत नहीं है। वो कहता है कि जब ये बच्चा उसका नहीं है तो जिम्मेदारी भी उसकी नहीं है। वनराज के मुंह से ये बात सुनकर काव्या सन्न रह जाती है। काव्या जाते-जाते अनुपमा से पूछती है कि क्या वनराज को सबकुछ पता चल गया है तो अनुपमा जवाब में हां कहकर सिर हिलाती है और ये जानकर काव्या के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।


Click it and Unblock the Notifications