बेंगलुरू की अंजना बनीं पहली इंडियन आइडल जूनियर

रविवार की रात सोनी चैनल पर जश्न की रात थी क्योंकि इंडियन आयडल जूनियर का ग्रैंड फिनाले था। जिसे कि आईटी सिटी बेंगलुरू की अंजना पद्मनाभन ने जीता। अंजना ने अपनी सुरमयी आवाज से इडियन आयडल के जजों का ही नहीं बल्कि देश की जनता का भी दिल जीता जिसने भारी मतों से अंजना को विजयी बनाया।

मात्र 10 साल की उम्र में अपनी कला का जौहर दिखाने वाली अंजना को जीतने पर 25 लाख रूपये, एक निसान कार, पांच लाख रूपये की एफडी कार दी गयी । प्रायोजकों ने भी अंजना को 2 लाख रूपये दिये। अंजना को खिताब की ट्राफी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रदान की। अमिताभ ने अंजना को बहुत सारा आशिर्वाद भी दिया।

गौरतलब है कि सोनी पर शुरू हुए इस शो में 86 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। अंजना ने अपनी जीत पर खुशी जताई और अपनी जीत का सारा श्रेय अपने मां-बाप को दिया। इस फाइनल में विजेता अंजना रहीं तो देवांजना मित्रा पहली रनरअप और अनमोल जसवाल एवं निर्वेश दवे दोनों सेकंड रनअप रहे।

अंजना पद्मनाभन देश की पहली पहली इंडियन आयडल जूनियर हैं। जिन्हें वनइंडिया परिवार भी बहुत बहुत बधाई देता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X