सवा दो करोड़ के लिए बिगबॉस 7 में टॉपलेस होंगी पूनम पांडे!

वैसे इस बात पर भरोसा करना तो काफी मुश्किल है लेकिन रंगमच की रंगीली दुनिया में बहुत कुछ संभव है। जैसा कि आपको पता है कि कलर्स टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस का सीजन 7 आगामी 15 सिंतबर से शुरू होने जा रहा है। टीवी पर जोर-शोर से शो का प्रचार किया जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान खुद शो का प्रमोशन कर रहे हैं तो हर बार की तरह इस बार भी शो के प्रतिभागियों को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Poonam Panday

खबर आ रही है कि शो के लिए विवादित बिकनी गर्ल औप नशा फिल्म की फ्लॉप नशीली अभिनेत्री पूनम पांडे को शो वालों ने एप्रोच किया है जिसके लिए पूनम ने शो वालों से तीन करोड़ की मांग की थी लेकिन शो वालों ने पूनम को तीन नहीं बल्कि दो से सवा दो करोड़ देने की पेशकश की है।

जरूर क्लिक कीजिये: पूनम का सेक्सी अंदाज

जिसके लिए कहा जा रहा है कि पूनम राजी हो गयी है।लेकिन अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। पूनम को पहले भी शो वालों ने अपने पुराने सीजन के लिए संपर्क किया था लेकिन तब पूनम की डिमांड औऱ ज्यादा थी, वह काफी पैसे मांग रही थीं लेकिन अब चूंकि बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ने ही बॉक्सऑफिस पर दम तोड़ दिया है, तो उनकी अक्ल और तेवर दोनों कुछ ठंडे पड़ गये हैं। इसलिए वह दो और सवा दो करोड़ में मान गयी हैं ऐसा कहा जा रहा है।

वैसे पूनम ने पिछले दिनों कहा था कि वह औऱ शो के होस्ट सलमान खान में एक चीज कॉमन है और वह यह कि दोनों को ही अपनी शर्ट उतारना पसंद हैं इसलिए शो में उनकी एंट्री हुई तो वह सलमान के लिए अपनी शर्ट उतार सकती हैं।

अब सोचिए अगर पूनम पांडे सरीखे लोग बिग बॉस का हिस्सा बनें तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार की सीजन कितना हॉट एंड स्पाइसी होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान ही हैं जो कि इस बार आपको डबल रोल में दिखायी पड़ेंगे। जो जन्नत का वाओ और जहन्नूम का आऊ करते नजर आयेंगे। फिलहाल शो 15 सितंबर से शुक्रवार और शनिवार को रात नौ बजे कलर्स पर दिखायी प्रसारित होने जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X