आनंदी-जगिया का होगा आमना-सामना!
आज की कहानी में आपको दिखायी देगा कि बेहोशी की हालत में जगिया जैत्सर के उसी अस्पताल में आता है जो उसके बापूशा का है और वहीं पर आनंदी भी शिव के साथ उस के बैंडेज के लिए पहुंचेगी।
जगिया का इलाज करने वाला उसका दोस्त लाल सिंह जगिया को पहचान जायेगा औऱ वो परेशान होकर दादीशा को फोन करेगा। दादी परेशान होकर जगिया से मिलने पहुचेंगी लेकिन वहां पर आयी आनंदी से छुपने की कोशिश करेगी।
जगिया की हालत देखकर उनको उसके ऊपर तरस आ जायेगा लेकिन वो नहीं चाहेगी कि आनंदी कोजगिया के बारे में कुछ भी पता चल पाये। इन्ही उतार-चढ़ाव के बीच होगा आपका मनपसंद शो बालिका वधु।
क्या जगिया वापस अपने घर में प्यार और इज्जत पा लेगा, उसे आनंदी माफ कर पायेगी या क्या आनंदी-शिव की शादी हो पायेगी। अगर इन सारे सवालों का जवाब आप चाहते हैं तो देखना ना भूलें आज रात कलर्स पर आठ बजे बालिका वधु।


Click it and Unblock the Notifications
