अमिताभ के 'युद्ध' से हार गये राम और प्रिया!
दरअसल सबको बेताबी से इंतजार है मेगास्टार अमिताभ बच्चन के धारावाहिक 'युद्ध' का जो कि सोनी पर 14 जुलाई से रात साढ़े दस बजे प्रसारित होने जा रहा है, जहां लोगों को इस बात से खुशी हुई है वहीं दूसरी ओर यह शो, सोनी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक 'बड़े अच्छे लगते हैं' की जगह टेलिकास्ट होने जा रहा है इसलिए 'बड़े अच्छे लगते हैं' के प्रशंसकों को निराशा हो रही है।
वैसे एकता कपूर के इस पॉपुलर शो की टीआरपी पिछले काफी समय से खासा अच्छी नहीं रही है इसलिए एकता ने इस शो बंद करने का फैसला कर लिया है। इसलिए खबर है कि इस शो को 10 जुलाई को हैप्पी एंडिग के साथ खत्म कर दिया जायेगा। इस टीवी धारावाहिक में साक्षी तंवर यानी कि प्रिया कपूर की और मिस्टर राम कपूर की दोबारा से शादी करा दी जायेगी और इस शादी के सात फेरों के साथ ही शो की टीवी से विदाई हो जायेगी।
कहा जा रहा है कि एक्टर राम कपूर इन दिनों फिल्मों में खासा बिजी हो गये हैं इसलिए उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं' को छोड़ने का फैसला किया था, जिसकी वजह से शो को लंबा खिंचने के बजाय एकता प्रोडक्शन ने शो को बंद ही करने का फैसला कर लिया है।
मालूम हो की धारावाहिक 'युद्ध' अमिताभ बच्चन का पहला टीवी सीरयल है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री सारिका नजर आयेंगी। इस धारावाहिक के निर्देशक अनुराग कश्यप हैं।


Click it and Unblock the Notifications












