बिग बी को स्वीकार नहीं कर पाए दर्शक : अनुराग कश्यप
जुलाई में टीवी पर प्रसारित हुआ धारावाहिक युद्ध अमिताभ बच्चन, सारिका, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज कलाकारों की वजह से काफी चर्चा में था। इसके बावजूद इस सीरियल ने अपेक्षा के अनुरूप टीआरपी नहीं बटोरी। अमिताभ बच्चन की मौजूदगी के बावजूद अनुराग कश्यप के धारावाहिक युद्ध को दर्शकों ने पसंद नहीं किया। अनुराग कश्यप की मानें कि सीरियल औंधे मुंह गिरा क्योंकि दर्शक महानायक को एक साधारण आदमी के किरदार में स्वीकार नहीं कर पाए।
इस सीरियल की असफलता पर अनुराग ने कहा कि उन्होंने अपने पहले टीवी कार्यक्रम से उन्होंने बहुत बड़ा सबक सीखा है और हाल फिलहाल टीवी पर वापसी करने की उनकी कोई योजना नहीं है।
कभी दिलीप साहब, कभी बालाचंदर, क्या बॉलीवुड में PATIENCE की कमी है!
अनुराग की मानें तो अब टीवी पर दोबारा कुछ करने से पहले वो थोड़ा समय लेंगे। युद्ध सफल नहीं रहा और ऐड ब्रेक जैसी चीज़ों ने धारावाहिक का मिजाज बदल दिया। इसने लय तोड़ दी और कहानी का सारांश बिगाड़ दिया। उनकी मानें तो ट्रू डिटेक्टिव जैसा सीरियल भी ब्रेक के साथ धीमा लगेगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी माना कि इस तरह के धारावाहिक अनजाने चेहरों के साथ बनाए जाने चाहिए लेकिन उसके लिए आपको बड़ा बजट नहीं मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications












