साल खल्लास 2014:शहंशाह हमेशा एक ही होता है, बिग बी के टॉप 10 ट्वीट्स
[तृषा गौड़]साल खल्लास 2014...बोले तो न्यू ईयर बस आने को है लेकिन उसके पहले रिजल्ट तो आउट करने पड़ेंगे ना। शहंशाह हमेशा एक ही होता है। फिल्में हो या ट्विटर। बिग बी इस साल ट्विटर पर भी छाए रहे। इस उम्र में भी उन्होंने सिखाया कि ज़िदादिली क्या होती है। सोशल वेबसाइट ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के एक करोड़ 20 लाख फॉलोअर हैं और वह लोकप्रियता के मामले में शीर्ष पर हैं। अमिताभ बच्चन इस साल जहां ट्विटर की सबसे ज़्यादा फॉलो किये जाने वाले सेलिब्रिटी बने वहीं उन्होंने हर ट्वीट के साथ अपने फैन्स को जोड़े रखा । इतना ही नहीं, उन्होंने अपने हर ट्वीट के साथ एक नया किरदार निभाया, कुछ नया सिखाया। अपने फैन्स से बातें की तो उनके खास ट्वीट्स को रिट्वीट कर उनकी हौसला अफज़ाई भी की। पढ़िए बिग बी के ये टॉप 10 ट्वीट्स जिसके साथ उन्होंने 10 बिल्कुल जुदा रंग दिखाए -


Click it and Unblock the Notifications