'तांडव' के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत- विवाद जारी, सैफ अली खान को लेकर विरोध प्रदर्शन
अमेज़न प्राइम के विवादित सीरिज 'तांडव' के निर्माताओं को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। इस सीरिज के लेखक और अभिनेता के खिलाफ देश भर में दर्ज FIR को आपस में जोड़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक का आदेश देने से इनकार किया है। बता दें, इस सीरिज को बैन करने की मांग की जा रही है।
देश भर में 'तांडव' मेकर्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही है। इन विवादों के बीच अमेजन प्राइम इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा, सीरीज के लेखकर गौरव सोलंकी और एक्टर जीशान अयूब ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

तांडव के निर्माताओं और अभिनेता जीशान अयूब की याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका में वेब सीरीज के खिलाफ देश भर में दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्माताओं अग्रिम जमानत और एफआईआर को रद्द करने से इनकार करते हुए कहा कि इस राहत के लिए उच्च न्यायालय जाना होगा।
कार्तिक आर्यन की 'धमाका' सिनेमाघर नहीं, ओटीटी पर होगी रिलीज- नेटफ्लिक्स के साथ भारी भरकम डील?


Click it and Unblock the Notifications











